पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
31-May-2021 02:17 PM
PATNA : बिहार में कोरोना के घटते ग्राफ के बीच बिहार सरकार ने लॉकडाउन को एक सप्ताह के लिए बढ़ाने का बड़ा फैसला लिया है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद सोमवार को ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी कि अगले 7 दिनों के लॉकडाउन को बढ़ाया जा रहा है. यानि कि अब बिहार में 8 जून तक लॉकडाउन लागू रहेगा. सरकार की ओर से इसबार लॉकडाउन में आम लोगों को काफी रियायत दी गई है.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर बताया कि "कोरोना संक्रमण को देखते हुए लॉकडाउन को एक सप्ताह अर्थात 8 जून, 2021 तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। परन्तु व्यापार के लिए अतिरिक्त छूट दी जा रही है। सभी लोग मास्क पहनें और सामाजिक दूरी बनाए रखें।" सरकार की ओर से नई गाइडलाइन भी जारी कर दी गई है. मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि राज्य में 2 जून से सभी तरह की दुकानें एक दिन बीच कर सुबह 6 से 2 बजे दिन तक खुलेंगी. कौन से समूह की दुकानें किस दिन खुलेंगी यह जिले के डीएम तय करेंगे. लेकिन कुछ ऐसी दुकानें हैं, जो रोज खोली जा सकती हैं.
सरकार की ओर से जारी नई गाइडलाइन के मुताबिक फल, सब्जी, खाद्य सामग्री, मांस, मछली, दूध, पीडीएस, उर्वरक, बीज, कीटनाशक और कृषि यंत्र की दुकानें रोज सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक खोली जा सकती हैं. फल और सब्जी की दुकानों को लेकर संबंधित जिले के जिलाधिकारी स्कैटर करेंगे यानि कि इन दुकानों का फैलाव किया जायेगा ताकि एक ही जगह पर ज्यादा भीड़ न एकत्रित हो. सही तरीके से सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पलायन हो सके.
इस दौरान गाइडलाइंस का पालन किया जाना अनिवार्य होगा. इस दौरान पुलिसबलों की भी निगरानी रहेगी. शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अब एक समय निर्धारित किया गया है. नई गाइडलाइन के मुताबिक सरकारी दफ्तर में 25 फीसदी कर्मी उपस्थित हो सकते हैं. वहीं प्राइवेट कार्यालय अभी भी बंद ही रहेंगे.




