ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा 1 करोड़ का इनामी नक्सली प्रशांत बोस उर्फ किशन दा का निधन, 15 जवानों की हत्या का था आरोपी, सैकड़ों वारदातों को दे चुका अंजाम अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग

Home / bihar / Bihar mausam update: बिहार के इन 10 जिलों के लिए आज फिर जारी...

Bihar mausam update: बिहार के इन 10 जिलों के लिए आज फिर जारी हुआ अलर्ट...वर्षा-वज्रपात की संभावना, कहीं आपका जिला तो नहीं..?

Bihar mausam update: बिहार के 10 दिलों के मौसम विभाग ने खास तौर पर अलर्ट जारी किया है. ताजा अलर्ट में कहा गया है कि,अलर्ट में कहा गया है कि वर्षा और मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की संभावना है. तेज हवाएं चलेंगी.

11-Apr-2025 07:56 AM

By First Bihar

Bihar mausam update:  बिहार में पिछले दो दिनों से मौसम का रूख बदला हुआ है. गुरूवार को राज्यभर में आंधी-पानी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया. कई जिलों में आकाशीय बिजली गिरने से जानमाल की भारी क्षति हुई है. गुरूवार को आंधी-पानी और ठनका से राज्यभर में 60 से अधिक लोगों की मौत हुई है. आज 11 अप्रैल के लिए मौसम विभाग ने सूबे के सभी 38 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है. 

मौसम विभाग के अलर्ट में कहा गया है कि वर्षा और मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की संभावना है. तेज हवाएं चलेंगी. उत्तर बिहार के 10 जिलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है. किशनगंज, अररिया, सुपौल, पूर्णिया और कटिहार में मेघ गर्जन एवं वज्रपात के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी दी गई है. इन जिलों में मध्यम स्तर से लेकर भारी वर्षा दर्ज की जा सकती है. पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, मधुबनी, सीतामढ़ी और शिवहर में भी भारी वर्षा की संभावना है. 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. कई जगहों पर बिजली चमकने और वज्रपात की चेतावनी दी गई है. राज्य अन्य जिलों में भी हवा की गति तेज रहेगी. हल्की या मध्यम स्तर की वर्षा हो सकती है. 

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक निम्न दबाव का क्षेत्र कल (10 अप्रैल, 2025) भारतीय समयानुसार सुबह 8:30 बजे से बनना शुरू हुआ है. इसके साथ जुड़ा चक्रवातीय परिसंचरण मध्य क्षोभमंडल स्तर तक फैला हुआ है जो 12 घंटे के बाद उत्तर पूर्व की ओर बढ़ते हुए मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर धीरे-धीरे कमजोर होने लगा है. इसकी वजह से राज्य में पूर्वी हवा का प्रवाह सक्रिय हो गया है. आद्रता में भी वृद्धि हो रही है. इन कारकों के प्रभाव से राज्य में वर्षा, वज्रपात और तेज हवा की गतिविधि अभी जारी रहेगी.