अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण ‘पास बुलाएगा, 500 का नोट दिखाएगा, मगर लेना नहीं’–पटना जंक्शन पर सक्रिय ठग गिरोह का भंडाफोड़ बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारी बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारी BPSC TRE-4 पर बढ़ा विवाद: 3 दिन में विज्ञापन नहीं तो फिर आंदोलन, छात्र नेता का अल्टीमेटम छातापुर में टैलेंट का महाकुंभ: पनोरमा स्टार-2026 का भव्य उद्घाटन, 29 मार्च को सजेगा बॉलीवुड का मंच छातापुर में टैलेंट का महाकुंभ: पनोरमा स्टार-2026 का भव्य उद्घाटन, 29 मार्च को सजेगा बॉलीवुड का मंच फिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचा फिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचा
28-Mar-2026 03:01 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Board 10th result 2026: बिहार मैट्रिक परीक्षा 2026 के परिणाम को लेकर सोशल मीडिया पर एक फर्जी नोटिस तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें दावा किया गया कि रिजल्ट 28 मार्च को घोषित किया जाएगा। हालांकि, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इस नोटिस को पूरी तरह फर्जी बताया है और छात्रों तथा अभिभावकों को अफवाहों से सावधान रहने की सलाह दी है।
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि अभी तक रिजल्ट जारी करने की कोई आधिकारिक तिथि घोषित नहीं की गई है। वायरल पोस्ट में शिक्षा विभाग और बोर्ड के अधिकारियों के नाम का इस्तेमाल किया गया है और कुछ वेबसाइट लिंक भी दिए गए हैं, जिससे यह असली प्रतीत होता है। लेकिन जांच में यह पूरी तरह भ्रामक और फर्जी पाया गया है। बोर्ड ने इसे जानबूझकर फैलाया गया भ्रम बताया है।
छात्रों को सलाह दी गई है कि वे किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और रिजल्ट से जुड़ी हर अपडेट केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही देखें। सोशल मीडिया के मैसेज या वायरल फोटो पर भरोसा न करना ही समझदारी है। गलत जानकारी से मानसिक तनाव बढ़ सकता है, इसलिए धैर्य बनाए रखना जरूरी है।
बोर्ड ने यह भी संकेत दिए हैं कि रिजल्ट की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। कॉपी मूल्यांकन और टॉपर वेरिफिकेशन का काम लगभग पूरा हो चुका है। जैसे ही रिजल्ट जारी होगा, छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर अपना परिणाम देख सकेंगे।