ब्रेकिंग न्यूज़

देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले Bihar News: घोटालेबाज अफसर को मिली सजा, अरबों की सरकारी राशि के खेल में थे शामिल, सृजन घोटाले में मिला यह दंड सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए

Home / bihar / बिहार में अफसरों की कमी, राज्य में IAS के 359 पद स्वीकृत, जिसमें...

बिहार में अफसरों की कमी, राज्य में IAS के 359 पद स्वीकृत, जिसमें 157 पद खाली

02-Jun-2022 08:49 AM

PATNA: देश में IAS के अधिकारियों की कमी है। IAS अधिकारियों की कमी का राष्ट्रीय औसत 22 फीसदी है, वहीं बिहार में यह औसत 43 फीसदी है। अधिकारियों की कमी के कारण राज्यों को कैडर पदों पर गैर-कैडर अधिकारियों की नियुक्ति करने की नौबत आ चुकी है। 


बिहार में 359 में से 202 पद पर अफसर तैनात

बिहार में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के कुल स्वीकृत 359 पद है, जिसमें से 157 पद खली हैं। यानी 43% IAS अफसरों की कमी है। सिर्फ 202 पदों पर ही अधिकारी कार्यरत तैनात हैं। खाली पदों में एक दर्जन से अधिक IAS अधिकारियों को कई विभागों की जिम्मेदारी दी गई है। अभी बिहार में कार्यरत 202 अधिकारियों में मुख्य सचिव स्तर के 11 IAS तैनात है। 


मंजूर IAS पोस्ट के हिसाब से (टॉप पांच राज्य) 

  • उत्तर प्रदेश-788 
  • बिहार- 416 
  • राजस्थान- 383 
  • तमिलनाडु- 368 
  • महाराष्ट्र- 323 


अफसरों की संख्या बड़ाई जाएगी 

बिहार में IAS की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए संसद की एक स्थायी समिति ने कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग से सिफारिश भी की है कि वह IAS अधिकारियों की वार्षिक संख्या बढ़ाए। समिति ने सिविल सेवा परीक्षा से हर साल और अधिक IAS अधिकारियों की भर्ती हो सके, इसके लिए उपयुक्त समाधान खोजने के लिए एक समिति का गठन किया जाएगा। बिहार सरकार ने केंद्र से बिहार के लिए और अधिक IAS का कोटा निर्धारित करने का अनुरोध किया है। राज्य में बिप्रसे से IAS कैडर में प्रमोशन वाले 101 पद स्वीकृत हैं, जिसमें 70% खाली बचे हुए हैं। 


देश में खाली IAS पोस्ट (टॉप पांच राज्य)

  • बिहार- 43%
  • त्रिपुरा- 40%
  • नागालैंड- 37%
  • केरल- 32%
  • झारखंड- 31%