नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार सीने पर हाथ लगाया, कपड़े फाड़े फिर… बिहार में महिला के साथ शर्मनाक हरकत; दो आरोपी गिरफ्तार 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश MBA की फीस के लिए बेची किडनी… 9 लाख का वादा, 60 लाख का खेल, एक झगड़े ने खोला खौफनाक रैकेट नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़ मामला: नीतीश सरकार ने मुआवजे का किया एलान, आश्रितों को मिलेंगे 6-6 लाख नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़ मामला: नीतीश सरकार ने मुआवजे का किया एलान, आश्रितों को मिलेंगे 6-6 लाख सिर्फ 2 सेकेंड में मचा तहलका… ‘रामायणम्’ की झलक ने बढ़ाया रोमांच, अब 2 अप्रैल को दिखेगा असली दिव्य अवतार! Bihar Co Suspend: दो लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार सीओ को सरकार ने दुबारा किया सस्पेंड, गिरफ्तारी पर पटना की सड़कों पर उतरे थे सूबे के अंचलाधिकारी
04-Oct-2025 03:06 PM
By First Bihar
Mahila Rojgar Yojana: बिहार की लाखों महिलाओं के लिए महिला रोजगार योजना से बड़ी खुशखबरी आई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज इस योजना के तहत करीब 25 लाख महिलाओं के खाते में 10-10 हजार रुपये की दूसरी किस्त जारी कर दी है। इससे पहले हाल ही में योजना की पहली किस्त भी जारी की गई थी। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण प्रदान करना और उनके रोजगार को बढ़ावा देना है।
हालांकि बड़ी संख्या में महिलाओं को इसका लाभ मिल चुका है, लेकिन कुछ ऐसे भी हैं जिनके खाते में अभी तक पैसे नहीं पहुंचे हैं। यदि आपका खाता सूचीबद्ध होने के बावजूद पैसे नहीं आए हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आप बैंक खाते की डिटेल्स जांचें। कई बार आधार नंबर, मोबाइल नंबर या खाता संख्या में गलती होने की वजह से पेमेंट अटक जाता है। संबंधित बैंक शाखा से संपर्क करें और शाखा में जाकर स्थिति स्पष्ट करवा सकती हैं।
साथ ही प्रखंड कार्यालय या महिला रोजगार योजना कार्यालय जाएं, अगर बैंक से समाधान न हो, तो नजदीकी प्रखंड कार्यालय या महिला रोजगार योजना से जुड़े कार्यालय में शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है। ऑनलाइन शिकायत पोर्टल और हेल्पलाइन के द्वारा भी सहायता प्राप्त कर सकते हैं। सरकार ने इस योजना के लिए ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने की सुविधा और हेल्पलाइन जारी की है।
महिला रोजगार योजना का लाभ केवल उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जो स्वयं सहायता समूह (SHG) से जुड़ी हों। यदि कोई महिला स्वयं सहायता समूह से नहीं जुड़ी है, तो उसे इस योजना का लाभ लेने के लिए पहले स्वयं सहायता समूह में शामिल होना होगा। इसके अलावा योजना का लाभ लेने के लिए यह भी जरूरी है कि महिलाओं के परिवार का नाम बीपीएल सूची में दर्ज हो।
वहीं, जिनके पास बीपीएल कार्ड नहीं है, उन्हें योजना का लाभ नहीं मिलेगा। इसलिए महिलाओं को यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि उनका नाम सूची में दर्ज हो और वह स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हों। महिला रोजगार योजना के तहत हर शुक्रवार महिलाओं के खाते में किस्त भेजी जाएगी। इससे योजना की नियमितता बनी रहेगी और महिलाओं को आर्थिक सहायता समय पर प्राप्त होगी।