बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. समस्तीपुर में दर्दनाक हादसा: करेह नदी में डूबने से 3 सगे भाइयों की मौत बिहार में लगातार सामने आ रहा टावर पर चढ़ने का मामला, इस बार प्रेमी से शादी की जिद्द में बिजली के हाई टेंशन पर चढ़ गई लड़की
20-Mar-2025 12:15 PM
By Viveka Nand
Bihar Vidhanparishad: बिहार विधानसपरिषद में आज बढ़ते अपराध पर सत्ता पक्ष और विपक्ष में भारी भिड़ंत हो गई. विपक्षी सदस्य हंगामा करते हुए वेल में पहुंच गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे. सत्ता पक्ष की तरफ से भी लालू-राबड़ी राज को लेकर राजद पर जबरदस्त प्रहार किया गया. इसी बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खड़े हुए और राजद पर जोरदार हमला बोला. इस दौरान राबड़ी देवी पर जमकर हमला बोला.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विप में खड़े होकर कहा कि मैं आग्रह करूंगा कि आपलोग बैठ जाइए, किसी की हत्या हुई है तो उसकी जांच होगी. एक-एक चीज के बारे में हमलोग आज ही जानकारी लेते हैं. राजद सदस्यों पर हमला बोलते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि अपना चीज जान लीजिए. राबड़ी की तरफ इशारा करते हुए कहा कि इनके पति की सरकार, बाद में इन्हीं को बिठा दिया., ये लोग कभी कुछ किया है, ये लोग कोई काम किया था ? सब काम हमलोगों ने किया है. आपलोगों के बोलने का कोई मतलब नहीं है. आपलोग आज तक कोई काम किया ही नहीं है. आपलोग बोल कर प्रचार चाहते हैं. आज तक कोई काम नहीं किये हैं. हमलोग किसी को बचाए नहीं हैं. पहले कितना हिंदु-मुस्लिम होता था. हम इसीलिए बनाए, जैसे ही देखा कि गड़बड़ कर रहा है तो हटा दिए. अब हम कहीं नहीं जाएंगे. आपके पति हटे तो आप बन गए। सिर्फ घर के आदमी को पद दिया जा रहा है.
राबड़ी देवी ने कहा कि आज अशोक चौधरी फिरौती लेते हैं. पहले कांग्रेस को लुटे और अब जेडीयू में लूट रहे हैं.इसके बाद राबड़ी देवी और अशोक चौधरी में भिड़ंत हो गया. सदन में भारी हंगामे के बाद सभापति ने विपक्षी सदस्यों को पहली पाली तक के लिए बाहर जाने का आदेश दिया.