पति को फंसाने की साजिश! प्रेमी संग बनाया वीडियो, खुद ही कराया वायरल… पुलिस जांच में खुली चौंकाने वाला खुलासा गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार सीने पर हाथ लगाया, कपड़े फाड़े फिर… बिहार में महिला के साथ शर्मनाक हरकत; दो आरोपी गिरफ्तार 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश
24-Mar-2023 10:58 AM
By First Bihar
BHAGALPUR: इस वक्त भागलपुर से खबर आ रही है जहां फाइनेंस कर्मी का शव संदिग्ध अवस्था में बरामद हुआ है. शव मिलने से स्थानीय लोगों में सनसनी फैल गई. वही लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी गई. जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है. बताया जाता है कि कर्मी 16 मार्च को लापता था और आज सुबह इसका शव स्थानीय लोगों ने देखा.
जानकारी के अनुसार कर्मी हीरो शोरूम में लोन फाइनेंस करवाने का काम करता था. हर दिन की तरह वह काम के लिए 16 मार्च को घर से निकला था. उसके बाद वह घर वापस नहीं आया. जिसके बाद परिजनों ने खोजबीन शुरू की. जहां हीरो शोरूम के सामने वाले दुकान में उसका बैग कुछ दिनों पहले मिला था और उसका मोटरसाइकिल शोरूम के पार्किंग से बरामद हुआ था. लेकिन उस युवक की कोई जानकारी नहीं मिल रही थी. वही अब आज अचानक उसकी संदेहास्पद मौत के बाद शव बडेर बगीचा से बरामद हुआ.
शव के देखने वाले स्थानीय लोग ने बताया कि हम लोग बडेर बगीचा के किनारे गंगा नदी के पास टहलने आए थे. तभी हम लोगों ने एक अनजान शव को देखा. दिखने में पूरा शव काफी क्षत-विक्षत स्थिति में था. उसके फुल पैंट के पॉकेट में मोबाइल देखकर हम लोगों ने मोबाइल से उसके परिजनों को सूचित करने को सोचा. तभी मोबाइल से सिम दूसरे मोबाइल में लगाने लगा. उसी समय परिजनों का ही कॉल आ गया. हम लोगों ने उनलोगों को सारी बातें बताई. जिसके बाद मौके पर पहुंच परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी. मौके पर पुलिस पहुंची और घटनास्थल से मृतक के शव को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.