ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज

Home / bihar / Bihar Bhumi: CO के झंझट से मिलेगी मुक्ति ? जमीन दस्तावेज सुधार...

Bihar Bhumi: CO के झंझट से मिलेगी मुक्ति ? जमीन दस्तावेज सुधार को लेकर अभियान...राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का मास्टर प्लान, ट्रेनरों को किया गया तैयार

बिहार सरकार ने राजस्व महाअभियान के ज़मीनी क्रियान्वयन को लेकर मास्टर ट्रेनर्स का राज्यस्तरीय प्रशिक्षण कराया। अब हर जिले में दो शिविर, घर-घर दस्तावेज, और SC-ST बस्तियों तक पहुंचेगा सेवा अभियान। जानें पूरी रणनीति।

31-Jul-2025 04:50 PM

By Viveka Nand

 Bihar Bhumi: बिहार में राजस्व महाअभियान के प्रभावी संचालन को लेकर एक दिवसीय मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस प्रशिक्षण का उद्देश्य अभियान की रणनीति, तकनीकी पक्ष और क्रियान्वयन प्रक्रिया को ज़मीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने मास्टर ट्रेनरों को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्व महाअभियान की सफलता आप सभी पर निर्भर है। आप सबकी जिम्मेदारी है कि जिले एवं अंचल स्तर पर टीम को दक्षता से प्रशिक्षित करें, ताकि अभियान धरातल पर प्रभावशाली ढंग से क्रियान्वित हो सके।

उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि एक जनोन्मुखी पहल है। इसका लक्ष्य है, हर घर तक पहुंचना, राजस्व सेवाओं को पारदर्शी बनाना और रिकॉर्ड अपडेट करना। इसके तहत जमाबंदी की प्रति, पंफलेट एवं आवेदन प्रपत्र घर–घर जाकर वितरित किए जाएंगे। हल्का स्तर पर दो शिविरों का आयोजन किया जाएगा और आवेदनों को साक्ष्य के साथ कम्प्यूटरीकृत किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि अभियान में ग्रामीण विकास, पंचायती राज, अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण और सूचना एवं जनसंपर्क विभागों का सहयोग लिया जाएगा। इसकी प्रक्रिया चल रही है। अनुसूचित जाति–जनजाति टोला तक विशेष अभियान चलाने की योजना भी बनाई गई है, ताकि डॉ. आंबेडकर समग्र सेवा अभियान की तर्ज पर वंचित वर्ग तक समुचित सेवाएं पहुंचाई जा सकें।

कार्यक्रम में विभाग के सचिव जय सिंह ने मास्टर ट्रेनरों को संबोधित करते हुए कहा कि टीम भावना एवं समन्वय ही इस अभियान की रीढ़ है। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद आप सभी को जिलास्तर पर टीम को प्रशिक्षित कर सक्षम बनाना है। गांवों में पूछे जाने वाले सवालों का सकारात्मक जवाब देने के लिए नीचे स्तर तक की टीम को तैयार रखना होगा।आईटी मैनेजर आनंद शंकर द्वारा अभियान के तकनीकी पक्ष, पोर्टल उपयोग, आवेदन प्रक्रिया, माइक्रो प्लान एवं क्रियान्वयन मॉडल पर विस्तृत प्रेजेंटेशन दिया गया। जिलावार मास्टर ट्रेनरों के डाउट्स को भी मौके पर दूर किया गया।

प्रशिक्षण में राज्य के सभी जिलों से एक–एक भूमि सुधार उप समाहर्ता, अंचल अधिकारी, राजस्व अधिकारी, सहायक बंदोबस्त अधिकारी एवं राजस्व कर्मचारी उपस्थित रहे।प्रशिक्षण कार्यक्रम के बाद सभी क्षेत्रीय पदाधिकारियों से उनका फीडबैक लिया गया, जिससे कि महा-अभियान के क्रियान्वयन के दौरान आने वाली व्यावहारिक चुनौतियों को दूर किया जा सके।

इस अवसर पर सचिव गोपाल मीणा, निदेशक भू अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय जे. प्रियदर्शिनी, निदेशक चकबंदी राकेश कुमार, निदेशक भू-अर्जन कमलेश सिंह, विशेष सचिव अरुण सिंह, संयुक्त सचिव अनिल पांडे, आजीव वत्सराज सहित अन्य वरीय अधिकारीगण भी उपस्थित थे।