ब्रेकिंग न्यूज़

LPG संकट से रोज़गार पर गहरा असर, देशभर से बिहार लौट रहे प्रवासी मजदूरों की बढ़ी भीड़ TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार

Home / bihar / Bihar Land Survey: भूमि सर्वे के बीच नीतीश सरकार नियमों में करने जा...

Bihar Land Survey: भूमि सर्वे के बीच नीतीश सरकार नियमों में करने जा रही बड़ा बदलाव, विधानसभा में संशोधन विधेयक, आगे क्या होगा जानें....

Bihar Bhumi: बिहार में भूमि सर्वेक्षण की रफ्तार धीमी पड़ गई है। सरकार ने विधानसभा चुनाव को देखते हुए सर्वे को धीमा कराया है। अब विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त (संशोधन) विधेयक 2025 लाकर नगर क्षेत्र के सर्वे को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने की तैयारी है।

21-Jul-2025 01:20 PM

By Viveka Nand

Bihar Land Survey: बिहार में भूमि सर्वे का कार्य चल रहा है. हालांकि इसकी प्रगति काफी धीमी है. 2024 में भूमि सर्वेक्षण के कार्य ने रफ्तार पकड़ी लेकिन मार्च 2025 आते-आते इसकी रफ्तार काफी धीमी हो गई. बताया जाता है कि भूमि सर्वेक्षण के दौरान हो रही परेशानी से सरकार के खिलाफ लोगों में भारी आक्रोश पनपा. लिहाजा रैयतों की नाराजगी को भांपते हुए नीतीश सरकार ने विधानसभा चुनाव तक सर्वेक्षण कार्य को धीमा करा दिया है. विधानसभा चुनाव के बाद सर्वे कार्य में तेजी आने की उम्मीद है. इधर, बिहार विधानसभा के इस अंतिम सत्र में नीतीश सरकार ने विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त (संशोधन) विधेयक 2025 लाई है.

बिहार सरकार विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त (संशोधन) विधेयक-2025 लाई है. विधानमंडल से पास कराकर सरकार पुराने नियम में कई तरह के बदलाव करेगी. सरकार ने कहा है कि भूमि सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त में यह महसूस किया जा रहा है कि नगर क्षेत्र के सर्वेक्षण में शुद्धता, पारदर्शिका सुनिश्चित करने के लिए प्रावधानों में संशोधन की जरूरत है . ऐसे में इस विधेयक के पास होने के बाद नगर क्षेत्रों के राजस्व ग्रामों के भूमि सर्वेक्षण कार्य में सुविधा होगी. साथ ही संबंधित ग्राम/ नगर क्षेत्र की जनता की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित होगी.

राजस्व ग्रामों के लिए अलग-अलग खानापूरी दलों का गठन किया जाएगा. अधिकार अभिलेख के संबंध में दावे एवं आपत्तियां एवं उनके अंतिम प्रकाशन के तीन माह के अंदर भूमि सुधार उप समाहर्ता के स्तर के एक या एक से अधिक पदाधिकारी के समक्ष दायर किया जा सकेगा. साथ ही अधिकार अभिलेख के अंतिम प्रकाशन के बाद पारित आदेश के खिलाफ 3 माह के अंदर अपील किया जायसकेगा. एक या एक से अधिक भूमि सुधार उपसमाहर्ता स्तर के पदाधिकारी को राज्य सरकार द्वारा अपील की सुनवाई के लिए अधिसूचित किया जाएगा .

अधिकार अभिलेख को तैयार करने के लिए ग्रामीण क्षेत्र के राजस्व ग्राम, नगर पालिका क्षेत्र के लिए अलग-अलग खाना पूरी दलों का गठन किया जाएगा. ग्रामीण क्षेत्रों में अवस्थित राजस्व ग्रामों के लिए खानापूरी दल में सहायक बंदोबस्त अधिकारी, कानूनगो और अमीन होंगे . वहीं नगर पालिका क्षेत्र में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग एवं नगर पालिका के पदाधिकारी, कर्मचारी एवं तकनीकी कर्मियों को मिलाकर खाना पूरी दल का गठन किया जाएगा. इसके सथ ही इस विधेयक में कई अन्य बदलाव प्रस्तावित हैं.