मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी
24-Mar-2025 02:04 PM
By First Bihar
Bihar Land News: बिहार में जमीन की जमाबंदी प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर अनियमितता उजागर हुई है। बिना दाखिल-खारिज की प्रक्रिया पूरी किए ही रजिस्टर-2 में जमाबंदी दर्ज करने की लगातार शिकायतें मिल रही हैं। इतना ही नहीं, इसे पहले छूटा हुआ दिखाकर बाद में ऑनलाइन किए जाने का मामला भी सामने आया है। इस गंभीर मामले की जांच का जिम्मा राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने अंचल अधिकारियों को सौंपा है। जांच के बाद पूरे घोटाले का खुलासा होगा और गड़बड़ी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
अंचल अधिकारियों को मिली जांच की जिम्मेदारी
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने सभी अंचल अधिकारियों को इस अनियमितता की तहकीकात करने का निर्देश दिया है। गड़बड़ी करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कदम उठाने की तैयारी हो रही है।
रजिस्टर-2 से पन्ने गायब होने की भी शिकायतें
सूत्रों की मानें तो बिना दाखिल-खारिज की प्रक्रिया अपनाए ही कई मामलों में रजिस्टर-2 में जमाबंदी की प्रविष्टि कर दी गई है। इतना ही नहीं, कई जगहों से रजिस्टर-2 के पन्ने फाड़े जाने की शिकायतें भी सामने आई हैं। इस वजह से प्रभावित रैयत (किसान/भूमि मालिक) अपने भूमि संबंधी कागजात प्राप्त करने के लिए दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं।
विभाग ने कार्रवाई तेज की
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का कहना है कि पिछले दो वर्षों से इस मामले में अपेक्षित कार्रवाई नहीं हो रही थी। अब विभाग ने हर अनियमित जमाबंदी की जांच कर उसे अनलॉक करने की जिम्मेदारी अंचल अधिकारियों को दी है।
साथ ही, प्रत्येक 15 दिन में हर अंचल की समीक्षा के लिए अपर समाहर्ता, संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी और भूमि सुधार उप समाहर्ता में से कम से कम एक अधिकारी को अनिवार्य रूप से निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया है। इस पूरी प्रक्रिया के जरिए विभाग भूमि रिकॉर्ड में पारदर्शिता लाने और गड़बड़ी करने वालों पर नकेल कसने की कोशिश कर रही है।