ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / bihar / बिहारी लड़के से तमिलनाडु में प्यार, मोहब्बत को पाने के लिए पहुंची प्रेमिका,...

बिहारी लड़के से तमिलनाडु में प्यार, मोहब्बत को पाने के लिए पहुंची प्रेमिका, गजब है प्रेम कहानी

19-May-2023 12:13 PM

By Saurav

SITAMADHI: बिहार के सीतामढ़ी जिले में प्रेम-प्रसंग का एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. एक युवक तमिलनाडु में युवती के साथ कुछ दिनों तक रहने के बाद गायब हो गया, जिसे ढूंढती हुई लड़की उसके गांव पहुंच गई. जिसके बाद दोनों की शादी करा दी गई है. 


दरअसल इस प्यार की शुरुआत तमिलनाडु में हुई थी जहां उड़ीसा की लड़की से सीतामढ़ी के युवक को प्यार हो गया. 2 साल तक दोनों एक दूसरे से प्यार करते रहे. लेकिन एक दिन अचानक लड़का अपनी प्रेमिका को छोड़कर सीतामढ़ी भाग आया. इसी बीच लड़के की शादी भी तय कर दी गई, लेकिन तभी उसकी प्रेमिका की एंट्री हो गई. लड़की तमिलनाडु से भाग कर अपनी मोहब्बत को पाने के लिए सीतामढ़ी के सोनबरसा पहुंच गई. 


बताया जा रहा है कि लड़की का नाम मीनू है जो उड़ीसा की निवासी है और युवक का नाम लालबाबू राय है जो सीतामढ़ी जिले के सोनबरसा प्रखंड के मढिया का निवासी है. दोनों तमिलनाडु में सिलाई का काम करते थे. वही दोनों को इश्क हो गया लेकिन 2 साल अफेयर चलने के बाद लालबाबू राय प्रेमिका से छुटकारा पाने के लिए सीतामढ़ी लौट आया. लेकिन 30 वर्षीय मीनू को अपने मोहब्बत को पाने की चाहत थी और वह तमिलनाडु से भागकर सीतामढ़ी पहुंच गई. 


फिर मीनू ने थाने में उक्त युवक के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई. जिसके बाद प्रेमी प्रेमिका के परिजनों के सहमति से दोनों की शादी मंदिर में करा दी गई. प्रेमी इस दौरान प्रेमिका से बचने के लिए तमिलनाडु से लुधियाना और बनारस भागा. लेकिन आखिरकार मीनू ने अपने प्रेमी को ढूंढ ही ली और उससे शादी भी रचा ली. फिलहाल दोनों की शादी करा दी गई है. बताया जाता है कि युवक अपनी प्रेमिका को छोड़कर पांच बार भागा था. लेकिन आखिरकार मीनू ने अपने प्रेमी को पा लिया और उससे शादी रचा ली.