ड्यूटी पर तैनात दारोगा ताज मोहम्मद खान को टेम्पू ने मारी टक्कर, ब्रेन हेमरेज से मौत बिहार में फिर बदला मौसम का मिजाज: आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 12 जिलों के लिए चेतावनी बिहार में फिर बदला मौसम का मिजाज: आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 12 जिलों के लिए चेतावनी Bihar News: इंटर छात्र की रहस्यमयी हत्या… घर से निकला, सुबह खेत में मिला शव; गला घोंटने के सबूत से सनसनी संकट में कारोबारियों को बड़ा सहारा… केंद्र ला रहा 2.5 लाख करोड़ की गारंटी योजना, MSME सेक्टर को मिलेगी नई ताकत बेतिया में अवैध नर्सिंग होम सील, बाथरूम में मिला ऑक्सीजन सिलेंडर बिहार में भू-माफिया पर नकेल कसने की तैयारी, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने सभी DCLR को दिए सख्त निर्देश बिहार में भू-माफिया पर नकेल कसने की तैयारी, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने सभी DCLR को दिए सख्त निर्देश 55 साल के सगे जीजा के साथ फरार हो गई 26 साल की साली, चार लाख के गहने और कैश भी ले गई साथ; थाने के चक्कर काट रहा पति 55 साल के सगे जीजा के साथ फरार हो गई 26 साल की साली, चार लाख के गहने और कैश भी ले गई साथ; थाने के चक्कर काट रहा पति
26-Mar-2022 07:58 AM
PATNA : बिहार की अदालतों में मुकदमों का बोझ बढ़ता जा रहा है. अभी तक शराबबंदी से जुड़े मामलों को लेकर बिहार सरकार को सुप्रीमकोर्ट से फटकार लग चुकी है. लेकिन अब ताजा रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि बिहार में सबसे ज्यादा मामले जमीन विवाद से जुड़े हैं. मुकदमों के बोझ से दबी देशभर की अदालतों में जमीन विवाद से जुड़े 57.15 लाख जबकि बिहार में 3.04 लाख मामले लंबित हैं.
कानून मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, देशभर में लंबित दीवानी मुकदमों का 70.63% सिर्फ भूमि विवाद से जुड़े हैं. लंबित 25387 मुकदमे 30 साल पुराने हैं. भूमि विवाद के मामलों में बढ़ोतरी का हाल यह है कि एक साल में ही 1339545 मुकदमे देशभर की अदालतों में पंजीकृत हुए हैं. मुकदमों की निगरानी करनेवाली केंद्रीय एजेंसी नेशनल जस्टिस ग्रिड डाटा ने पूरी रिपोर्ट कानून मंत्रालय को भेजी है.
बिहार की 37 अदालतों में 75.85 प्रतिशत लंबित मुकदमे सिर्फ भूमि विवाद से जुड़े हैं. इनमें पटना में सर्वाधिक और शिवहर में सबसे कम मामले हैं. कोसी और पूर्वी बिहार में भागलपुर शीर्ष पर है. भागलपुर टॉप-10 में नौवें स्थान पर है. केस खत्म करने को दोनों पक्षों से सुलह कराने के लिए लोक अदालतें प्रयासरत हैं. आंशिक सफलताएं भी मिली हैं. बिहार राज्य सेवा प्राधिकार दीवानी मुकदमे के निष्पादन के लिए विशेष लोक अदालत लगाने पर विचार कर रहा है.
गौरतलब है कि बिहार में भूमि विवाद के मामले आए दिन सामने आ रहे हैं. विवाद में हिंसक झड़प, लूटपाट और हत्या तक की वारदात हो रही है. बीते दिनों इसको लेकर कई घटनाएं हुईं. इसको देखते सरकार भी काफी गंभीर है. अब पुलिस महानिदेशक ने भी इस मामले में संज्ञान लेते हुए जरूरी निर्देश दिया है. बिहार पुलिस के महानिदेशक एसके सिंघल ने सभी पुलिस अधीक्षकों को अपनी मासिक रिपोर्ट समय से भेजने का निर्देश दिया है. इस मासिक रिपोर्ट में विशेषकर भूमि-विवाद से संबंधित मामलों की विवरणी मांगी गई है. इसकी मानीटरिंग की जवाबदेही डीआइजी व आइजी को दी गई है.