ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / bihar / बिहार के सरकारी कार्यालयों में नहीं चलेगी लेटलतीफी, जून महीने से बायोमेट्रिक अटेंडेंस...

बिहार के सरकारी कार्यालयों में नहीं चलेगी लेटलतीफी, जून महीने से बायोमेट्रिक अटेंडेंस जरूरी

18-Apr-2022 07:36 AM

PATNA : बिहार में सरकारी कर्मियों की लेटलतीफी अब नहीं चलेगी। सरकारी कार्यालयों में देर से आने और समय से पहले निकल जाने की जो शिकायत मिलती है उसे दूर करने के लिए अब बायोमैट्रिक अटेंडेंस को अनिवार्य कर दिया गया है। अधिकारी हों या कर्मचारी सभी को समय से कार्यालय आना होगा। देर से कार्यालय आना उन्हें महंगा पड़ सकता है। राज्य सरकार समय से कार्यालय नहीं आनेवाले कर्मियों को अब एक क्लिक पर पहचान लेगी क्योंकि बायोमेट्रिक हाजिरी की व्यवस्था लागू करने जा रही है। 


सचिवालय से जुड़े कार्यालयों में एक जून से बायोमेट्रिक हाजिरी शुरू कर दी जाएगी। कबतक कौन सा काम पूरा करना है, इसके लिए गृह विभाग ने टाइमलाइन भी तय कर दिया है। गृह विभाग के मुताबिक 20 अप्रैल तक रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। बायोमेट्रिक उपकरण की खरीद हर हाल में 25 अप्रैल तक सभी कार्यालयों के लिए हो जानी है। बायोमेट्रिक डिवाइस के इंस्टालेशन का काम 12 मई तक पूरा करने का लक्ष्य है। बायोमेटिक अटेंडेंस की इस व्यवस्था को प्रखंड स्तर के कार्यालयों में भी पहली जून से लागू किया जाएगा।


सरकारी कार्यालयों में कांट्रेक्ट पर काम कर रहे कर्मियों को भी बोयोमेट्रिक हाजिरी लगानी होगी। विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि इसमें कोई दिक्कत आती है तो गृह विभाग के आईटी मैनेजर से संपर्क कर सकते हैं। वहीं विभागों को भी इसके लिए विभागीय नोडल पदाधिकारी का नाम और संपर्क नम्बर जारी कराने का निर्देश दिया गया है।