पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..
28-Jun-2021 07:12 AM
PATNA : बिहार में महंगाई का जबरदस्त समाजवाद देखने को मिल रहा है। महंगाई बिना भेदभाव के अब सबके लिए एक बराबर है। बिहार के सभी जिलों में अब पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर के पार हो गई है। रविवार को पेट्रोल की कीमत में 33 पैसे का इजाफा हुआ इसके बाद पूरे बिहार में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये के ऊपर जा पहुंची। शनिवार को बेगूसराय जिले में पेट्रोल की कीमत 99.91 रूपए प्रति लीटर था लेकिन रविवार को कीमत में इजाफा होने के साथ ही यहां भी पेट्रोल की कीमत 100 रुपये 24 पैसे प्रति लीटर हो गई।
अब बिहार का ऐसा कोई भी जिला नहीं है जहां पेट्रोल की कीमत सौ रुपए के नीचे हो। पिछले 15 दिनों में राज्य के सभी जिलों में पेट्रोल की कीमत सौ रुपये प्रति लीटर जा पहुंची है। सबसे पहले 12 जून को किशनगंज और जमुई जिले में पेट्रोल सौ रुपये प्रति लीटर हुआ था। इसके बाद 14 जून को भागलपुर, भभुआ, अररिया, बेतिया और मुंगेर जिलों में पेट्रोल की कीमत ने सेंचुरी लगाई। 26 जून को पटना में पेट्रोल सौ रुपये प्रति लीटर को छू गया। बेगूसराय एकमात्र ऐसा जिला था जहां पेट्रोल की कीमत कम थी और उसने भी रविवार को शतक लगा लिया।
बिहार के अलग-अलग जिलों की बात करें तो किशनगंज में रविवार को पेट्रोल की कीमत ₹102.46 पैसे, जमुई में ₹102.30 पैसे, मुंगेर में ₹102.21 पैसे, अररिया में ₹102.19 पैसे, पश्चिम चंपारण में ₹102.12 पैसे और पटना में ₹100.47 पैसे रही। पिछले 2 हफ्ते से पेट्रोल की कीमतों का जो ट्रेंड देखने को मिला है कीमतें आगे और बढ़ सकती हैं।