ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / bihar / बिहार: चर्चित महिला डॉक्टर को शोकॉज नोटिस, डेढ़ महीने से कोरोना काल में...

बिहार: चर्चित महिला डॉक्टर को शोकॉज नोटिस, डेढ़ महीने से कोरोना काल में ड्यूटी से गायब रहना पड़ा भारी

30-May-2021 09:32 PM

LAKHISARAI : बिहार के लखीसराय की चर्चित महिला डॉक्टर ज्योत्स्ना को अस्पताल प्रबंधन ने शो कॉज नोटिस जारी किया है. इनके ऊपर कोरोना काल में लगभग डेढ़ महीने से ड्यूटी से गायब रहने का आरोप है. लखीसराय  सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ विपिन कुमार ने स्पष्टीकरण में लिखा है कि डॉ ज्योत्स्ना 12 अप्रैल से अब तक बीएचटी और अस्पताल पर्ची रिपोर्ट पर अपना हस्ताक्षर नहीं किया है और इन अवधि में ऑन पर लेबर रूम में भी उपस्थित नहीं पाई गई हैं. 


लखीसराय के उपाधीक्षक डॉ विपिन कुमार ने बताया कि डॉक्टर ज्योत्स्ना के ड्यूटी नहीं आने के कारण लेबर रूम में प्रसव के लिए आने वाले मरीज को परेशानी हो रही है. परेशान मरीज और  उनके परिजन द्वारा सहयोगी स्टाफ के साथ बुरा व्यवहार किया जाता है. डीएस ने 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण का जवाब लिखित रूप से चिकित्सक से मांगा है.


गौरतलब हो कि डॉक्टर ज्योत्स्ना लखीसराय सदर अस्पताल में महिला रोग विशेषज्ञ के रूप में तैनात हैं और अपने मनमाने तरीके से ड्यूटी करने को लेकर काफी चर्चित रही हैं. ये पहले कई बार अस्पताल प्रबंधन पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का लिखित और मौखिक आरोप भी लगा चुकी है.


एक बार तो लखीसराय के डीएम के सामने स्वास्थ्य विभाग के बैठक में खुलेआम अस्पताल प्रबंधन पर सही तरीके से ड्यूटी नहीं करने देने का शिकायत भी की थी. जिस पर डीएम ने अस्पताल प्रबंधन से संबंधित आरोप का जवाब भी मांगा था.