ब्रेकिंग न्यूज़

Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट बेकाबू! 6 दिनों में 21 हजार सिलेंडर बैकलॉग, 10 दिन तक इंतजार से लोग परेशान, अब मुख्य सचिव ने दिया यह आदेश बिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक। BIHAR NEWS : ‘नौकरानी को थार, गर्लफ्रेंड्स को प्लॉट’—SDPO गौतम कुमार से EOU की मैराथन पूछताछ, हर बार सीमाई पोस्टिंग के सवाल पर छूटे पसीने BIHAR BHUMI : बिहार में बड़ा बदलाव! अब SC-ST, विधवा और सैनिकों के जमीन केस सबसे पहले निपटाए जाएंगे, सिन्हा ने कर दिया फैसला Bihar Weather : अचानक बदलेगा मौसम! बिहार में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का डबल अलर्ट पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली

Home / bihar / बिहार के किसानों को बड़ी राहत, अब धान की खरीद 30 अप्रैल तक...

बिहार के किसानों को बड़ी राहत, अब धान की खरीद 30 अप्रैल तक होगी

31-Mar-2020 05:50 PM

PATNA :बिहार के किसानों को बड़ी राहत मिली है। केन्द्र सरकार ने बिहार सरकार के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। अब धान की खरीद 30 अप्रैल तक होगी। लॉकडाउन के मद्देनजर ये बड़ा फैसला लिया गया है। साथ ही किसान क्रेडिट धारक किसानों को कर्ज भुगतान पर महज 4 फीसदी का ही ब्याज देना होगा। वहीं बिहार सरकार भी समय पर भुगतान करने पर एक फीसदी का अतिरक्त ब्याज अनुदान देगी। 


बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने बताया कि बिहार में समर्थन मूल्य पर पैक्सों द्वारा धान की खरीद की अंतिम तिथि 31 मार्च थी जिसे बिहार सरकार के आग्रह पर केन्द्र सरकार ने तीस अप्रैल तक विस्तारित करने की सहमति दे दी है। उन्होनें बताया कि धान की कटनी सहित अन्य कृषि कार्य को लॉकडाउन से मुक्त रखा गया है। 


डिप्टी सीएम ने बताया कि 2019-20 के 31 दिसंबर तक केसीसी के तहत 16 लाख किसानों को 13,339 करोड़ का लोन दिया गया था। उन्होनें कहा कि किसान अगर बकाए लोन का भुगतान करते हैं तो उन्हें केन्द्र सरकार द्वारा तय 4 प्रतिशत ब्याजही देना होगा। समय पर भुगतान करने पर बिहार सरकार भी 1 प्रतिशत का अतिरिक्त ब्याज अनुदान देगी।ऐसे में किसानों को महज तीन फीसदी ही ब्याज देना होगा नहीं तो बाद में नौ फीसदी का ब्याज अदा करना होगा।