मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी
21-Mar-2023 01:12 PM
By Ganesh Samrat
PATNA: बिहार विधानसभा का बजट सत्र का आज 13 वां दिन है. सदन शुरू होने से पहले ही बीजेपी विधायकों ने वर्षा और ओला वृष्टि के कारण फसल नुकसान को लेकर मुद्दा उठाया था. वही सदन शुरू होने के बाद सदन के वर्षा और ओला वृष्टि के कारण फसल नुकसान का मामला विधानसभा में उठा.
बता दें आज सदन में आरजेडी के विधायकों ने सरकार से फसल क्षति मुआवजा देने की मांग रखी. जिसको लेकर कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत का एलान किसानों को फसल क्षति मुआवजा देगी. क़ृषि मंत्री ने कहा फसल क्षति के कारण गया, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी में 16531 हेक्टेयर में फ़सल की क्षति हुई है. सभी DM को फ़सल क्षति का ब्यौरा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है.
मंत्री कुमार सर्वजीत ने कहा कि ये सवाल विपक्ष को लाना चाहिए था. इनका मकसद किसानो की बात करना नहीं पूंजीपतियों की बात करना फोटो खींचना है. क़ृषि पदाधिकारी को तीन तीन बार समीक्षा करने का निर्देश दिया गया है. DM जैसे ही क्षतिपूर्ति की रिपोर्ट देंगे कोई भी किसान नहीं छूटेगा. सबको क्षतिपूर्ति दी जाएगी. अभी चार या पांच जिले का आंकड़ा आया है. पूरे बिहार से आंकड़ा मंगवाया जा रहा है.
वही स्पीकर ने क़ृषि मंत्री और अख्तरुल इश्लाम समेत सभी विधायकों को किसानो से जुड़े मसले पर सवाल लाने और सरकार की तरफ से जवाब दिए जाने पर धन्यवाद दिया.