ब्रेकिंग न्यूज़

Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी UPSC 2025 में बदला ट्रेंड: इंटरव्यू में पीछे रहने के बावजूद OBC ने फाइनल मेरिट में EWS को छोड़ा पीछे, जानिए रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहत BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम चाचा ने 2 भाइयों और 1 बहन की गला काटकर की हत्या, खुद भी हुआ घायल, गांव में मातम पसरा

Home / bihar / बिहार के कई जिलों में बारिश की संभावना, 4 फरवरी को मौसम...

बिहार के कई जिलों में बारिश की संभावना, 4 फरवरी को मौसम विज्ञान केंद्र का अलर्ट

02-Feb-2022 07:11 AM

PATNA : बिहार में कड़ाके की सर्दी के बीच एक बार फिर बिहार में मौसम बदलने वाला है. पिछले 24 घंटों के दौरान राजधानी पटना के पारे में बदलाव देखने को मिला. प्रदेश में 3 फरवरी को पटना समेत 30 जिलों में मेघ गर्जन और बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश के आसार हैं. साथ ही चार फरवरी को जमुई, मुंगेर, बांका, कटिहार में मेघ गर्जन के साथ भारी वर्षा के आसार है. इसको देखते हुए पटना मौसम विभाग ने इन जगहों को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.

वहीं बीते दिन पटना का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री की गिरावट के साथ 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री की गिरावट के साथ 10 डिग्री दर्ज किया गया है. जहां पटना और गया में सुबह में कोहरे के कारण 50 मीटर की विजिबिलिटी दर्ज की गई. वहीं गया के अधिकतम तापमान में 0.8 डिग्री की गिरावट देखी गई.


पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहा. ऐसे में 48 घंटों तक न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव की संभावना नहीं दिख रही है. 48 घंटे बाद पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पूर्वी हवा चलेगी. वहीं राज्य के पश्चिमी भागों में मध्यम से घने स्तर का कोहरा छाए रहने की संभावना हैं. बीते दिन 6.9 डिग्री सेल्सियस के साथ अररिया सबसे ठंडा शहर रहा. यह दिल्ली के सफदरजंग की तुलना में भी कम ठंडा शहर रहा. बता दें सफदरगंज का न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री दर्ज किया गया. 


वहीं आज बिहार में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक जाने का अनुमान है. आसमान में आंशिक रूप से आज बाद छाएरहेगें. वहीं मौसम मुख्यतः साफ है. मंगलवार को प्रदेश के कई स्थानों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज किया गया.