ब्रेकिंग न्यूज़

बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन

Home / bihar / बिहार: वाहन चेकिंग के क्रम ASI ने मारी थी गोली, 45 दिन बाद...

बिहार: वाहन चेकिंग के क्रम ASI ने मारी थी गोली, 45 दिन बाद इलाज के दौरान मौत, परिवार में मचा कोहराम

12-May-2023 12:21 PM

By Ajit Kumar

JAHANABAD: जहानाबाद जिले के ओकरी थाना की पुलिस के द्वारा पिछले 28 मार्च को वाहन चेकिंग के दौरान हेलमेट नहीं पहनने के जुर्म में एक युवक सुधीर कुमार जिसकी उम्र लगभग 20 वर्ष बताई जा रही है जो मैयमा कोरथु गांव निवासी था। उसे गोली मार दिया था। जिसके बाद  घायल युवक का नालंदा जिले के हिलसा में इलाज  के बाद पटना के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। घायल युवक की 45 दिन बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।  मृतक युवक सुधीर परिवार में इकलौता संतान था। 


गौरतलब है कि ओकरी थाना की पुलिस पिछले 28 मार्च को ओकरी थाना क्षेत्र के अनंतपुर गांव के समीप वाहन चेकिंग कर रहा था। उसी दौरान यह युवक मोटरसाइकिल से बंधुगंज बाजार जा रहा था। हेलमेट नहीं रहने के कारण यह युवक वाहन चेकिंग देखकर घबरा गया और वहां से भागने लगा उसी दौरान ओकरी थाना में पदस्थापित दरोगा मुमताज आलम ने पीछे से युवक को गोली मार दिया। गोली लगने के बाद भी युवक मोटरसाइकिल से आगे चलते गया पर कुछ दूर आगे जाने के बाद वह सड़क किनारे गिर गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज कराया गया और उसके बाद उसके परिजनों को सूचना देने के बाद परिजन उसे हिलसा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया और वहां से डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया था। 


जहां वह एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। पर बीते देर रात उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई हालांकि इस घटना के बाद जहानाबाद एसपी दीपक रंजन ने तत्कालीन ओकरी थानाध्यक्ष चंद्रहास सिंह आरोपी दरोगा मुमताज आलम समेत कुल 5 लोगों को निलंबित कर दिया था एवं गोली चलाने वाले दरोगा मुमताज आलम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था जो कि अभी तक जेल में ही है। युवक की मौत की खबर के बाद परिवार वाले का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है और परिवार में हाहाकार मच गया है।