Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट बेकाबू! 6 दिनों में 21 हजार सिलेंडर बैकलॉग, 10 दिन तक इंतजार से लोग परेशान, अब मुख्य सचिव ने दिया यह आदेश बिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक। BIHAR NEWS : ‘नौकरानी को थार, गर्लफ्रेंड्स को प्लॉट’—SDPO गौतम कुमार से EOU की मैराथन पूछताछ, हर बार सीमाई पोस्टिंग के सवाल पर छूटे पसीने BIHAR BHUMI : बिहार में बड़ा बदलाव! अब SC-ST, विधवा और सैनिकों के जमीन केस सबसे पहले निपटाए जाएंगे, सिन्हा ने कर दिया फैसला Bihar Weather : अचानक बदलेगा मौसम! बिहार में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का डबल अलर्ट पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली
05-Aug-2020 06:11 PM
By Saurav Kumar
SITAMARHI : कोरोना काल में वारियर्स की भूमिका निभा रहे डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ के जज्बे को फर्स्ट बिहार सलाम करता आया है। देश और दुनिया भर में ऐसे अनेकों डॉक्टरों की साहस भरी कहानी देखने को मिली है जिन्होंने कोरोना से मुकाबले के लिए अपनी सेहत और जान की फिक्र नहीं की। लेकिन आज हम आपको बिहार के एक ऐसे डॉक्टर से मिलवा रहे हैं जो कोविड-19 सेंटर में इलाज के साथ-साथ मरीजों के लिए भोजन भी बनाते हैं।
दरअसल सीतामढ़ी केक कोविड हेल्थ सेंटर में तैनात डॉ विमलेश कुमार कुछ ऐसा ही कर रहे हैं। डॉ विमलेश कुमार की ड्यूटी यहां कोरोना मरीजों का इलाज करने के लिए लगी है। वह दिन-रात मरीजों की देखभाल करते हैं लेकिन इसके साथ-साथ वह मरीजों के लिए भोजन भी बनाते हैं। दरअसल कोविड हेल्थ सेंटर में इलाज करा रहे मरीजों को समय पर भोजन नहीं मिलता देखे डॉ विमलेश कुमार ने यह पहल की है। डॉ विमलेश का मानना है कि मरीजों को जल्द स्वस्थ होने के लिए दवा के साथ साथ अच्छे भोजन की भी जरूरत है लेकिन सरकारी सिस्टम से यह सुविधा समय पर उपलब्ध नहीं हो पा रही लिहाजा उन्होंने खाना मुहैया कराने का काम भी अपने हाथों में ले लिया है।
डॉ विमलेश मरीजों की देखभाल करने के साथ-साथ अन्य कर्मियों की मदद से भोजन बनाकर उन्हें उपलब्ध करवा रहे हैं। कोविड-19 हेल्थ सेंटर के प्रभारी समरेंद्र वर्मा के मुताबिक के डॉ विमलेश की यह पहल देखकर सभी हैरत में हैं। हर तरफ इनकी चर्चा हो रही है और फर्स्ट बिहार ऐसे कोरोना वारियर को सलाम करता है।