BIHAR NEWS : बिहार की 1 करोड़ जीविका दीदियों को मिलेगा बीमा कवरेज! सिर्फ ₹20–₹436 में 4 लाख तक का फायदा बिहार में बड़ा फैसला! सरकार ने इन अफसर और कर्मचारियों के ट्रांसफर पर लगा दी रोक, अब 2027 तक नहीं होगा तबादला; जानें पूरा अपडेट BIHAR NEWS : पटना समेत बिहार में बुधवार को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, हवा की रफ्तार 60 किमी/घंटा तक वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेल वैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा IIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेश प्रेमिका से बियाह नहीं होने पर प्रेमी बन गया शोले का वीरू, मोबाइल टावर पर चढ़कर बसंती से शादी की करने लगा जिद्द गर्ल फ्रेंड को बाइक सिखाना पड़ गया महंगा: 70 के स्पीड में प्रेमिका ने ट्रक को ठोका, बाल-बाल बची दोनों की जान मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी लखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार
01-Jan-2021 12:00 AM
PATNA : साल का कैलेंडर बदलने के पहले राज्य सरकार ने सूबे के कई आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। साल 2020 के जाते-जाते सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई जिलों के एसपी बदल डाले हैं। हाल ही में प्रमोशन पाने वाले आईपीएस अधिकारियों को नई पोस्टिंग दी गई है जबकि कई महत्वपूर्ण जिलों में पुलिस अधीक्षक बदले गए हैं।
गृह विभाग में कुल 38 आईपीएस अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी की है। इनमें भागलपुर के एसएसपी आशीष भारती भी शामिल हैं। भागलपुर एसपी आशीष भारती की जगह अब निताशा गुड़िया वरीय पुलिस अधीक्षक बनाई गई है। छपरा की एसपी धूरत सायाली को नवादा का एसपी बनाया गया है जबकि नवादा के एसपी हरिप्रसाद एस को नालंदा का एसपी बनाया गया है। नालंदा के एसपी निलेश कुमार को पुलिस अधीक्षक विशेष कार्य बल पटना के पद पर तैनात किया गया है। सहरसा के एसपी राकेश कुमार को कैमूर का नया एसपी बनाया गया है। नवगछिया के एसपी स्वप्ना मेश्राम जी को bmp-2 का समादेष्टा बनाया गया है। भागलपुर के टाउन एसपी सुशांत कुमार सरोज को नवगछिया का एसपी बनाया गया है जबकि गोपालगंज के एसपी मनोज कुमार तिवारी को बीएमपी 8 बेगूसराय का समादेष्टा बनाया गया है। कैमूर के एसपी दिलनवाज अहमद को बीएमपी 7 कटिहार का समादेष्टा। पूर्णिया के एसपी विशाल शर्मा को बीएमपी 6 मुजफ्फरपुर का समादेष्टा बनाया गया है। शिवहर के एसपी संतोष कुमार और शेखपुरा के एसपी दयाशंकर का भी तबादला किया गया है।


