पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
01-Jun-2021 04:12 PM
By Meraj Ahmad
GOPALGANJ : इस वक्त एक ताजा खबर सामने आ रही है. कोरोना महामारी के बीच जिला पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है. गोपालगंज के एसपी आनंद कुमार ने कई थानेदारों का तबादला कर दिया है. कई पुलिस अफसरों को पुलिस कप्तान ने इधर से उधर किया है.
गोपालगंज के एसपी आनंद कुमार के मुताबिक लॉ एंड आर्डर की स्थिति को और भी ज्यादा बेहतर बनाने के लिए यह कदम उठाया गया है. एसपी ने कई थानेदारों का तबादला किया है, जिसमें नगर थाना, फुलवरिया थाना, मीरगंज थाना, थावे थाना, मोहम्मदपुर थाना समेत अन्य थानों के थानध्यक्ष का ट्रांसफर किया गया है.
जिला पुलिस कार्यालय की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक लल्लन कुमार को नगर थाना की जिम्मेदारी दी गई है. जबकि छोटन कुमार मीरगंज के थानाध्यक्ष बनाये गए हैं. एसपी ने किरन कुमार को थावे थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है. साथ ही शशिरंजन कुमार को मोहम्मदपुर थानाध्यक्ष बनाया गया है.
इनके अलावा अशोक कुमार को फुलवरिया का थानाध्यक्ष बनाया गया है. बताया जा रहा है कि विधि-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए पुलिस कप्तान ने थानेदारों का तबादला किया है. ये थानेदार कई दिनों से इसी थाने में पोस्टेड थे. जिसे देखते हुए एसपी ने बड़ा बदलाव किया और इन्हें विभिन्न थानों में जिम्मेदारी दी.