ब्रेकिंग न्यूज़

बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन

Home / bihar / बिहार: शादी में लॉकडाउन की उड़ी धज्जियां, पुलिस को देखते ही दूल्हा को...

बिहार: शादी में लॉकडाउन की उड़ी धज्जियां, पुलिस को देखते ही दूल्हा को छोड़ भागे बाराती, बैंड बाजा और ढोलक जब्त

22-May-2021 08:44 PM

GAYA : बिहार में कोरोना की रोकथाम को लेकर लागू लॉकडाउन के बीच भी शादी-ब्याह का आयोजन किया जा रहा है. वैवाहिक कार्यक्रमों में लॉकडाउन की गाइडलाइन्स की जाकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं. ताजा मामला बिहार के गया जिले का है, जहां पुलिस ने दो मैरिज हॉल में छापेमारी की. इस दौरान सैकड़ों की संख्या में नाच-गाने के साथ बरात लगा रहे बाराती दूल्हा को छोड़कर फरार हो गए. पुलिस ने बैंड बाजा और ढोलक को जब्त कर लिया. 


घटना गया जिले के सिविल लाइन्स थाना की है, जहां गया के सिविल लाइन्स थाना प्रभारी सह प्रशिक्षु डीएसपी अबू जफर इमाम ने अपनी टीम के साथ 2 मैरेज हॉल में छापेमारी की. छापेमारी के दौरान पुलिस को देखते ही सैकड़ो की संख्या में मौजूद बाराती मौके से भाग निकले. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में देखा जा रहा है कि सैकड़ों की संख्या में बरते बीच सड़क पर डांस कर रहे हैं. जैसे ही पुलिस वहां पहुँचती है, वे लोग दूल्हा को छोड़ भाग खड़ा होते हैं.


बारातियों के भागने के बाद पुलिस ने मैरिज हॉल में भी दस्तक दी. पुलिसकर्मियो को मैरेज हॉल में जाते देख धीरे धीरे शादी समारोह में शामिल सभी मेहमान धीरे धीरे खिसकते दिखे. वही मैरेज हॉल में जब पुलिस पहुँची तो लड़के और लड़की के परिजनों को कोरोना और लॉकडाउन गाईडलाइन का ख्याल आया. दूल्हा-दुल्हन के घरवाले पुलिस के सामने गिड़गिड़ाने लगे. लेकिन पुलिस ने उनकी एक न सुनी. सिविल लाइन्स थाना पुलिस मैरेज हॉल से लड़का और लड़की के परिजन को अपने साथ थाने ले गई. 


वही सिविल लाइन्स थाना प्रभारी सह प्रशिक्षु डीएसपी अबू जफर इमाम ने बताया कि बिना अनुमति के ही निर्धारित संख्या के कई गुना ज्यादा लोग शादी समारोह में शामिल हुए थे. संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी. शादी समारोह में बैंड बाजे पर पूर्ण पाबंदी है. लेकिन इसके बावजूद भी बैंड बाजा वालों को बुलाया गया था.