BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास
13-May-2021 09:54 PM
ARA : बिहार में कोरोना काल के बीच पुलिसवालों के रोज नए-नए कारनामे सामने आ रहे हैं. ताजा मामला भोजपुर जिले का है, जहां पावर में बेकाबू एक थानेदार ने महिलाओं और लड़कियों के साथ खूब बदतमीजी की. थानेदार वर्दी के रौब में इतने मशगूल थे कि उन्होंने बिहार के डीजीपी एसके सिंघल और भोजपुर के एसपी इसमें घसीट लिया. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें थानेदार लड़की को थप्पड़ दिखाते और गालीगलौज करते नजर आ रहे हैं. वीडियो बना रही लड़की के साथ से मोबाइल छीनकर उसे जमीन पर पटकते दिख रहे हैं.
घटना बिहार के भोजपुर जिले जिले की है. बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो में दिख रहा पुलिसवाला भोजपुर जिले के गड़हनी थाना का थानेदार है, जो गड़हनी बाजार पर महिलाओं और लड़कियों के बदतमीजी, गालीगलौज, हाथापाई, अभद्रता और धमकी देते नजर आ रहा है. यहां तक कि एफआईआर करने की भी धमकी दे रहा है. पुलिसवाले की इस दबंगई के बारे में बताया जा रहा है कि थानेदार लॉकडाउन के नियमों का पालन कराने पहुंचे थे. इस क्रम में एक दुकान को बंद कराने के दौरान वह महिलाओं और लड़कियों से अपनी पूरी टीम के साथ भीड़ गए.
लॉकडाउन का हवाला देते हुए थानेदार ने न सिर्फ लड़कियों और महिलाओं के साथ बदतमीजी की बल्कि उनके ऊपर जबरदस्ती हाथ छोड़ने की भी कोशिश की. थानेदार ने यहां तक कह दिया कि "मारेंगे पड़ाक से. माई बनेगी तू, माई बनेगी तू. कर दे क्या एफआईआर अभी." इस दौरान वीडियो बना रही लड़की के साथ से जबरदस्ती करते हुए दारोगा ने उसके हाथ से मोबाइल छिना और उसे जमीन पर पटक दिया.

थानेदार यहां अकेले मौजूद नहीं थे. उनके साथ कुछ पूरी फ़ौज भी थी, जो अपने मोबाइल में भी वीडियो रिकार्ड कर रहे थे. हालांकि जो वीडियो सामने आया है, उससे ये भी जाहिर नहीं हो पा रहा है कि वीडियो आखिरकार पुलिसवालों ने वायरल किया या फिर पीड़ित पक्ष ने इसे वायरल किया. वायरल वीडियो में महिलाओं और लड़कियों के किसी बात का जवाब देते हुए आओरपि थानेदार ये भी कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि "सब तोरे है. तोरा सब है. डीजीपी (एसके सिंघल) और एसपी (राकेश दूबे) सब तुम्हारा ही है. इतना होने के बाद थानेदार दुकान को लेकर ये कहकर चले जाते हैं कि "सील हो गया, अब खोल के तो देखो."

इस मामले पर भोजपुर के पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार दुबे से बात करने की कोशिश की गई लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी. फर्स्ट बिहार से बातचीत में आरोपी थानेदार ने हैरानी जताते हुए कहा कि "पता नहीं वीडियो में कौन है और कैसे वायरल हो गया. मुझे तो कुछ साफ़-साफ़ दिखाई भी नहीं दे रहा है." बहरहाल मामला जो भी हो लेकिन थानेदार की दबंगई का यह वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है, जो इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.