ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime: पंचायत भवन में मिला महिला कर्मचारी का शव… बाहर से बंद था दरवाजा, परिजनों ने जताई साजिश की आशंका ‘फर्जी भगवान’ गिरफ्तार, खुद को महादेव बता महिला से किया दुष्कर्म, आपत्तिजनक तस्वीरें दिखा कर रहा था ब्लैकमेल Bihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शन Bihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शन Success Story: तीन बार चूकीं, चौथी बार मारी बाज़ी… दिल्ली की नेहा पंचाल बनीं यूपी PCS टॉपर, जानिए पूरी कहानी बिहार में हर्ष फायरिंग की वारदात: बारात में दुल्हन के दरवाजे पर गोलीबारी, दो लोगों को लगी गोली प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट अप्रैल में OTT का महा धमाका! 11 फिल्में और वेब सीरीज एक साथ रिलीज – आपकी Watchlist तैयार है? 100 रुपये की घूस… 49 साल तक चलता रहा केस, आखिर में ऐसा हुआ फैसला कि सब रह गए हैरान

Home / bihar / शिक्षा विभाग से जुड़ी अच्छी खबर, राज्य के अंगीभूत कॉलेजों में होगी प्रधानाचार्यों...

शिक्षा विभाग से जुड़ी अच्छी खबर, राज्य के अंगीभूत कॉलेजों में होगी प्रधानाचार्यों की नियुक्ति

25-Apr-2021 07:16 AM

PATNA : कोरोना काल में शिक्षा विभाग से जुड़ी एक अच्छी खबर सामने आई है। राज्य के पारंपरिक विश्वविद्यालयों से जुड़े अंगीभूत महाविद्यालयों में प्रधानाध्यापकों के खाली पड़े पदों पर बहाली होगी। पारंपरिक विश्वविद्यालयों के तहत करीब 260 अंगीभूत महाविद्यालय हैं। जानकारी के मुताबिक, इनमें से करीब 90 में नियमित प्रधानाध्यापक कार्यरत हैं। शेष तकरीबन 170 कॉलेजों में प्रधानाध्यापकों के पद खाली हैं। ऐसे कॉलेज प्रभारी प्रधानाध्यापक के सहारे चल रहे हैं।


पटना विश्वविद्यालय समेत बिहार के जिन पारंपरिक विश्वविद्यालयों के अंगीभूत कॉलेजों में प्रधानाध्यापकों के पद खाली हैं, उनमें पाटलिपुत्र विवि पटना, मगध विश्वविद्यालय बोधगया, वीरकुंवर सिंह विवि आरा, ललित नारायण मिश्र मिथिला विवि दरभंगा, कामेश्वर सिंह संस्कृत विवि दरभंगा, बीएन मंडल विवि मधेपुरा, जयप्रकाश विवि छपरा, बीआरए बिहार विवि मुजफ्फरपुर, तिलकामांझी विवि भागलपुर, मुंगेर विवि मुंगेर और पूर्णिया विवि पूर्णिया शामिल हैं। विदित हो कि राज्य के विश्वविद्यालयों से अंगीभूत महाविद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की नियुक्ति का अधिकार छिन गया है। शिक्षकों की तरह ही अब बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग से प्रधानाध्यापकों की भी बहाली होगी। 


इसके लिए बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग अधिनियम 2017 के प्रावधानों में संशोधन किया गया है। यह संशोधन बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग अधिनियम 2021 के माध्यम से किया गया है। राज्य मंत्रिमंडल, बिहार विधानमंडल और राज्यपाल सह कुलाधिपति की मुहरके बाद सरकार ने इससे संबंधित गजट भी प्रकाशित करा दिया है। इसके साथ ही यह संशोधित अधिनियम लागू भी हो चुका है।