Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज
04-May-2022 09:20 AM
PATNA : बिहार में शराबबंदी कानून लागू है। इसके बावजूद शराब की खरीद बिक्री जारी है। लेकिन, अब शराब माफियाओं पर नकेल कसने की तैयारी की गई है। दरअसल, इडी को अब तक 21 शराब माफियाओं की बिहार और दूसरे राज्यों में फैली अवैध संपत्ति को जब्त करने के लिए प्रपोजल भेजा गया है। ईडी ने इस पर एक्शन लेते हुए तीन के खिलाफ इसीआइआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसमें समस्तीपुर के बीडीओ राय का भी नाम है।
जब्त हो चुकी है चार बड़े शराब माफियाओं की संपत्ति
बिहार सरकार ने इन सभी शराब माफियाओं की अवैध संपत्ति जब्त करने के लिए ईडी को पीएमएलए (प्रीवेंशन ऑफ मनी लॉड्रिंग एक्ट) के तहत कार्रवाई करने का प्रस्ताव भेजा है। बता दें कि पीएमएलए के तहत केवल इडी ही कार्रवाई कर सकती है। अब तक लगभग चार बड़े शराब माफियाओं के करोड़ों की संपत्ति जब्त हो चुकी है।
इस साल भी 20 बड़े तस्कर की हुई गिरफ्तारी
पिछले दिनों मद्य निषेध इकाई भी एक्शन में दिखी थी। इस दौरान बिहार के बाहर से 20 बड़े शराब माफिया या तस्कर की गिरफ्तारी हुई थी, जिसमें झारखंड के बरियातू से विपिन कुमार सिंह, बोकारो से अनिल कुमार सिंह, कोलकाता से गिरफ्तार राहुल तिवारी, राजेश तिवारी एवं रमेश तिवारी, गोरखपुर के सचिव कुमार पांडेय, पंजाब के पटियाला से निशान सिंह, हरियाणा के भिवानी एवं हिसार से नरेश कुमार, सोमवीर एवं विनोद काली है।
दूसरे राज्यों के कारोबार पर नज़र
ये तस्कर बड़ी चालाकी से दूसरे राज्यों से अपना कारोबार कर रहे थे। हरियाणा, पंजाब, पश्चिम बंगाल और झारखंड में छिपकर वहां से शराब के बड़े नेटवर्क चलाने की बात सामने आई है। हैरान करने वाली बात यह है कि इनके खातों में करोड़ों की लेनदेन हुई है। आने वाले दिनों में इनसे जुड़े अन्य कई माफियाओं की भी संपत्ति जब्त करने के लिए इडी को प्रपोजल भेजा जायेगा। अब दूसरे राज्यों के तस्करों पर ख़ास नज़र रखने की तैयारी की जा रही है ताकि बिहार में शराब न पहुंच सके।