पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..
28-Jul-2025 12:15 PM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आज कटिहार जिले के समेली प्रखंड में प्रस्तावित दौरा खराब मौसम के चलते रद्द कर दिया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को साहित्यकार अनुप्पाल मंडल की प्रतिमा का अनावरण करना था, साथ ही एक जनसभा को भी संबोधित करने का कार्यक्रम तय था। लेकिन पटना में हो रही लगातार भारी बारिश के कारण उनकी उड़ान संभव नहीं हो सकी और कार्यक्रम को स्थगित करना पड़ा।
इससे पहले भी 26 जुलाई 2025 को इसी कार्यक्रम को मौसम के कारण टाल दिया गया था। यह दूसरी बार है जब मुख्यमंत्री का समेली दौरा अंतिम क्षणों में रद्द हुआ है। कटिहार के जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा ने बताया “पटना में हो रही तेज बारिश और खराब मौसम के कारण मुख्यमंत्री की उड़ान नहीं हो पाई, इसी वजह से समेली का कार्यक्रम रद्द करना पड़ा है। प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं।”
बरारी विधायक विजय सिंह ने कहा “मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेली प्रखंड कार्यालय परिसर में महान साहित्यकार अनुप्पाल मंडल की प्रतिमा का अनावरण करने आ रहे थे। इसके साथ ही आम जनता को संबोधित करने की भी तैयारी थी, लेकिन मौसम ने एक बार फिर निराश किया।”
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर समेली प्रखंड और जिला प्रशासन ने सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, मंच निर्माण और जनसभा स्थल पर व्यापक तैयारी की थी। ग्रामीण इलाकों से भारी संख्या में लोगों के जुटने की उम्मीद थी लेकिन कार्यक्रम रद्द होने की सूचना मिलते ही आयोजन स्थल पर आए लोग मायूस होकर लौट गए।
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री का यह दौरा अब नई तारीख में जल्द पुनर्निर्धारित किया जा सकता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कटिहार में शिक्षा, साहित्य, और विकास से जुड़ी योजनाओं को लेकर जनता से संवाद करना चाहते हैं।
रिपोर्ट- सोनू चौधरी