ब्रेकिंग न्यूज़

वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेल वैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा IIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेश प्रेमिका से बियाह नहीं होने पर प्रेमी बन गया शोले का वीरू, मोबाइल टावर पर चढ़कर बसंती से शादी की करने लगा जिद्द गर्ल फ्रेंड को बाइक सिखाना पड़ गया महंगा: 70 के स्पीड में प्रेमिका ने ट्रक को ठोका, बाल-बाल बची दोनों की जान मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी लखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार पूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला

Home / bihar / Bihar News: रील्स के लिए स्टंट का खतरनाक खेल, वायरल वीडियो से मचा...

Bihar News: रील्स के लिए स्टंट का खतरनाक खेल, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप; युवकों की पहचान करने में जुटी पुलिस

Bihar News: बिहार के जहानाबाद जिले के कडौना थाना क्षेत्र अंतर्गत पटना-गया-डोभी राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-22) पर कुछ युवकों द्वारा खुलेआम सड़क पर जानलेवा स्टंट किए जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

03-Jul-2025 09:45 AM

By Ajit Kumar

Bihar News: बिहार के जहानाबाद जिले के कडौना थाना क्षेत्र अंतर्गत पटना-गया-डोभी राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-22) पर कुछ युवकों द्वारा खुलेआम सड़क पर जानलेवा स्टंट किए जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि एक जीप पर सवार युवक तेज रफ्तार में वाहन चलाते हुए बीच सड़क पर बने डिवाइडर के किनारे-किनारे स्टंट कर रहे हैं। उनके इस खतरनाक करतब को कुछ अन्य युवक पास खड़े होकर देख रहे हैं और कुछ मोबाइल फोन से वीडियो रिकॉर्ड कर रहे हैं।


इस वीडियो के सामने आने के बाद कडौना थाना पुलिस ने हरकत में आते हुए संबंधित जीप के नंबर के आधार पर वाहन मालिक की पहचान शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही स्टंट करने वाले युवकों की पहचान कर उन्हें कानून के दायरे में लाया जाएगा। यह घटना न सिर्फ यातायात नियमों का खुला उल्लंघन है, बल्कि यात्रियों और सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की जान के लिए भी बड़ा खतरा बन सकती थी। वहीं इस वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि जीप पर तीन युवक सवार हैं और गस्ती काट रहे हैं। इस वीडियो की पूष्टी फस्ट बिहार झारखंड नहीं करता है। 


जानकारी के मुताबिक, इन युवकों ने सोशल मीडिया पर रील्स और लाइक्स पाने के लिए अपनी और दूसरों की जान की परवाह किए बिना स्टंट किया। यह न सिर्फ असामाजिक हरकत है बल्कि मोटर वाहन अधिनियम और सार्वजनिक सुरक्षा कानूनों का भी उल्लंघन है। पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि इस तरह की घटनाओं की सूचना तुरंत दें और अभिभावकों से आग्रह किया गया है कि वे अपने बच्चों को इस तरह के खतरनाक स्टंट से दूर रखें।