बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे
21-May-2025 05:17 PM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के मोतिहारी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शादी समारोह में खुलेआम हर्ष फायरिंग करने वाले पंचरुखा पंचायत के मुखिया और जेडीयू नेता विनोद यादव पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और एसपी ने उनकी गिरफ्तारी पर ₹10,000 का इनाम घोषित कर 48 घंटे का अल्टीमेटम जारी किया है।
बता दें कि यह मामला 9 मई का है, जब दरपा थाना क्षेत्र के एक शादी समारोह में विनोद यादव द्वारा हर्ष फायरिंग करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आरोपी कानून का उल्लंघन करते हुए सार्वजनिक समारोह में फायरिंग कर रहे हैं। इस वीडियो के आधार पर दरपा थाने के एसआई कमलेश राम के बयान पर एफआईआर संख्या 119/25 दर्ज की गई।
यह पहली बार नहीं है जब विनोद यादव पर फायरिंग का आरोप लगा हो। बंजरिया थाना क्षेत्र में पहले भी उनके खिलाफ हर्ष फायरिंग का मामला दर्ज किया जा चुका है, जिसमें उनका लाइसेंसी हथियार भी जब्त किया गया था। इसके बावजूद उन्होंने दोबारा फायरिंग कर कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखा दिया। बार-बार की इन घटनाओं से साफ है कि आरोपी अपनी राजनीतिक हैसियत का दुरुपयोग कर रहे हैं।
विनोद यादव, पूर्वी चंपारण के तुरकौलिया थाना क्षेत्र के भेला छपरा गांव के निवासी हैं और बंजरिया प्रखंड के पंचरुखा पंचायत के निर्वाचित मुखिया हैं। इसके अलावा वे जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव भी हैं। उनके ऊपर लगे आरोपों से पार्टी की छवि पर भी सवाल उठने लगे हैं। जिले के पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि चाहे आरोपी किसी भी पद पर हो, कानून से ऊपर कोई नहीं है। उन्होंने कहा, "अगर विनोद यादव 48 घंटे के भीतर आत्मसमर्पण नहीं करते हैं, तो पुलिस कोर्ट से आदेश लेकर घर की कुर्की की प्रक्रिया शुरू करेगी।"
नेता जी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने विशेष टीम गठित की है, जो संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। जिला प्रशासन द्वारा की जा रही सख्ती इस बात का संकेत है कि अब हर्ष फायरिंग जैसी गैरकानूनी गतिविधियों पर पूर्ण नियंत्रण की दिशा में कड़े कदम उठाए जा रहे हैं।