काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम
17-Dec-2022 08:16 AM
By RITESH HUNNY
SAHARSA: खबर सहरसा से है, जहां एक कैदी की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने जमकर बवाल मचाया। उन्होंने कैदी की हत्या का आरोप लगाया है। मंडल कारा में बंद विचाराधिन कैदी सेठो सादा उर्फ धर्मेंद्र सादा की मौत हो गयी। देर रात जेल में बंद बंदी सेठो सादा की तबीयत अचानक बिगड़ी, जिसके बाद जेल में मौजूद डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिये सदर अस्पताल भेजा, जहां अस्पताल आने के दौरान रास्ते में ही बंदी ने दम तोड़ दिया।
अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने बंदी को देखते ही मृत घोषित कर दिया। बंदी की मौत को लेकर परिजनों संग पिता उपेंद्र सादा ने जेल प्रबंधन पर बेटा को साजिशन हत्या कर देने का गंभीर आरोप लगाते हुये जांच की मांगकर शव को पोस्टमार्टम के लिये ले जाने से रोक दिया। परिजनों का कहना था कि जेल प्रशासन के द्वारा उन्हें गुमराह कर जानकारी दी गयी। रात में ही मौत हो जाने की सूचना जेल से किसी कैदी के द्वारा पिता को मिल गयी थी। लेकिन मौत की सूचना जेल प्रशासन द्वारा उन्हें सुबह तक नहीं देकर तबीयत खराब होने की बात कह सदर अस्पताल पहुंचने को कहा गया। अस्पताल पहुंचने पर बेटे के शव को देख परिजनों ने जेल प्रशासन पर पीटकर हत्या किये जाने का आरोप लगाते हुये घंटों तक शव को पोस्टमार्टम के लिये ले जाने से रोक दिया। इस दौरान शव को देखने पहुंची भीड़ के कारण अस्पताल परिसर में घंटो अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
परिजनों ने शव की वीडियोग्राफी के साथ डॉक्टरों की टीम द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की। जिसके बाद प्रशासन ने परिजनों को समझा बुझाकर मांग को मानते हुये पूरी प्रक्रिया का वीडियोग्राफी कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा। इधर मामले को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे जेलर पंकज कुमार से पूछे जाने पर बताया कि अचानक रात में बंदी की तबीयत बिगड़ी थी, ईलाज के लिये सदर अस्पताल लाया गया था। जहां अस्पताल पहुंचते ही कैदी ने दम तोड़ दिया। हलांकि कैदी की मौत किस कारण से हुई है, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पायेगा। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज आगे की कार्रवाही में जुट गई है।