ब्रेकिंग न्यूज़

पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द

Home / bihar / Bihar Ips Officers : दोषी पाए गए IPS अधिकारी, SDPO रहते केस के...

Bihar Ips Officers : दोषी पाए गए IPS अधिकारी, SDPO रहते केस के सुपरविजन में की थी गड़बड़ी...अब मिली यह सजा

Bihar IPS Officers News: निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के SP एवं दाउदनगर के तत्कालीन SDPO सुबोध कुमार विश्वास के खिलाफ त्रुटिपूर्ण पर्यवेक्षण के एक आरोप के प्रमाणित होने पर गृह विभाग ने वेतनमान में एक स्तर की कटौती का दंड तय किया है.

02-Jan-2026 01:37 PM

By Viveka Nand

Bihar Ips Officers News: निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के एक एसपी को सरकार ने दंड दिया है. इस संबंध में गृह विभाग की तरफ से संकल्प जारी की गई है. औरंगाबाद जिले के दाउदनगर अनुमंडल के तत्कालीन अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) सुबोध कुमार विश्वास के खिलाफ ओबरा थाना कांड संख्या- 119/ 2009 में त्रुटि पूर्ण पर्यवेक्षण करने के आरोप थे. इनके खिलाफ 16 सितंबर 2021 को विभागीय कार्यवाही चलने का निर्णय लिया गया था .

आरोप को लेकर सुबोध कुमार विश्वास ने 29 नवंबर 2021 को अपना बचाव बयान समर्पित किया. समीक्षा के बाद जवाब संतोषप्रद नहीं पाया गया .इसके बाद जांच प्राधिकार की नियुक्ति की गई. 27 जनवरी 2022 को इनके खिलाफ मुख्य जांच आयुक्त को जांच पदाधिकारी नियुक्त किया गया. सुनवाई के दौरान आईपीएस सुबोध कुमार विश्वास के खिलाफ चार आरोपों में तीन अप्रमाणित पाए गए, जबकि एक आरोप प्रमाणित पाया गया.

दाउदनगर के तत्कालीन एसडीपीओ सुबोध कुमार विश्वास के खिलाफ चार में एक आरोप प्रमाणित पाए जाने के बाद संघ लोक सेवा आयोग से परामर्श मांगा गया. संघ लोक सेवा आयोग के परामर्श के बाद सुबोध कुमार विश्वास के खिलाफ दंड का निर्धारण किया गया है. गृह विभाग ने 30 अक्टूबर 2026 तक वेतन के समय- मान में एक स्तर की कटौती, बिना संचई प्रभाव के तथा उनकी पेंशन पर प्रतिकूल प्रभाव डाले बिना, का दंड निर्धारित किया गया है.