ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी

Home / bihar / Bihar News: बिहार नए उद्योगों के लिए 838 मेगावाट बिजली रिजर्व, नीतीश सरकार...

Bihar News: बिहार नए उद्योगों के लिए 838 मेगावाट बिजली रिजर्व, नीतीश सरकार ने बनाया बड़ा प्लान

बिहार सरकार ने नए उद्योगों के लिए 838 मेगावाट बिजली रिजर्व की है। ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क का विस्तार कर उद्योगों को निर्बाध बिजली सप्लाई सुनिश्चित की जा रही है। चौसा, नवीनगर और पीरपैंती में नए यूनिट निर्माण कार्य भी तेजी से जारी हैं।

16-Feb-2026 02:03 PM

By FIRST BIHAR

Bihar News: बिहार में नए उद्योग स्थापित करने को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार कई योजनाएं लागू कर रही है। उद्योगपतियों को निर्बाध बिजली सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए 838 मेगावाट बिजली रिजर्व की गई है। इसके अलावा, उद्योगपतियों के साथ समझौते भी किए जा रहे हैं।


बिजली कंपनी मुख्यालय के अधिकारियों के अनुसार, इस साल राज्य में कुल 9,602 मेगावाट की बिजली की डिमांड अनुमानित है। उद्योगों को स्मूथ बिजली सप्लाई देने के लिए ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क का विस्तार किया जा रहा है। वर्तमान में 175 ग्रिड उपकेंद्रों से 21,165 किलोमीटर लंबा ट्रांसमिशन नेटवर्क संचालित हो रहा है, और 16 नए ग्रिड उपकेंद्रों का निर्माण जारी है।


बड़े उद्योगों में आम तौर पर 33 केवी और 11 केवी पर बिजली की सप्लाई की जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए ट्रांसमिशन लाइन की नेटवर्क क्षमता बढ़ाने का काम चल रहा है। वर्ष 2025-26 में राज्य में कुल बिजली उपलब्धता 9,237 मेगावाट थी, जो 2026-27 में बढ़कर 10,440 मेगावाट हो गई है।


मुख्य बिजली आपूर्ति स्रोतों में एनटीपीसी (6,996 मेगावाट), लखीसराय के कजरा (185 मेगावाट) और चौसा शामिल हैं। राज्य की बिजली जरूरतों को देखते हुए चौसा बिजलीघर के दूसरे यूनिट को चालू किया जाएगा। इसके अलावा, नवीनगर स्टेज-2 के तीन नए यूनिट और पीरपैंती में निर्माण कार्य तेजी से जारी है।