ब्रेकिंग न्यूज़

BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि

Home / bihar / Bihar News: बिहार में अवैध खनन पर सरकार सख्त, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा...

Bihar News: बिहार में अवैध खनन पर सरकार सख्त, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने दिए सख्त निर्देश; लापरवाही पर नपेंगे अधिकारी और पुलिसकर्मी

बिहार में अबैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। पटना, भोजपुर और साउथ बिहार के कई क्षेत्रों में ट्रैक्टर, ट्रॉली और ट्रैवटर जप्त किए गए हैं। विभाग ने साफ किया कि अबैध खनन बर्दास्त नहीं किया जाएगा।

09-Dec-2025 01:40 PM

By FIRST BIHAR

Bihar News: बिहार में अबैध खनन पर प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। पटना जिलाधिकारी, एसएसपी और विभाग के डायरेक्टर के साथ हुई बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि ट्रैक्टर और अन्य साधनों से हो रहे अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई की जाए। डिप्टी सीएम और राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय सिन्हा ने बताया कि विभाग की पहल और नीति स्पष्ट है और अबैध खनन को बर्दास्त नहीं किया जाएगा।


विजय सिन्हा ने बताया कि दीघा-पाटलिपुत्र रेल परिसर के पास बालू की अवैध बिक्री पकड़ी गई है। जिसके लिए ट्रैवटर जब्त कर FIR दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि जब्त ट्रैवटर पर 32 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। भोजपुर जिले में भी 9 ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त की गई है।


विभाग ने स्पष्ट किया कि जिस थाना क्षेत्र में ऐसी घटनाएं होंगी, वहां के अधिकारी और पुलिसकर्मी जिम्मेदार होंगे। सभी थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और किसी भी लापरवाही को बर्दास्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन ने कहा कि जमीन पर सीधे कार्रवाई करके परिणाम दिखाए जाएंगे और जिन अधिकारियों की लापरवाही होगी, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।


उन्होंने कहा कि आपराधिक तत्वों को चेतावनी दी गई है कि अबैध खनन तुरंत बंद करें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई होगी। किसी को भी कानून से बाहर नहीं छोड़ा जाएगा। विजय सिन्हा ने कहा कि विभाग के अंदर कई अच्छे कार्य किए गए हैं और उनका परिणाम जल्द सामने आएगा। भारत सरकार का इस पर विशेष फोकस है और बिहार सरकार के सहयोग से 12 खानों में सक्रियता दिखाई जा सकती है।


डिप्टी सीएम ने कहा कि साउथ बिहार के चयनित ब्लॉकों में खनन शुरू किया जाएगा। डोरीगंज सबसे बड़ा हब रहा, जहां हेलीकॉप्टर से निरीक्षण कर कार्रवाई की गई। प्रशासन ने बताया कि 15 दिन के भीतर नीलामी की प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी।