वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेल वैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा IIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेश प्रेमिका से बियाह नहीं होने पर प्रेमी बन गया शोले का वीरू, मोबाइल टावर पर चढ़कर बसंती से शादी की करने लगा जिद्द गर्ल फ्रेंड को बाइक सिखाना पड़ गया महंगा: 70 के स्पीड में प्रेमिका ने ट्रक को ठोका, बाल-बाल बची दोनों की जान मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी लखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार पूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला
08-Dec-2025 10:42 PM
By First Bihar
PATNA: नीतीश सरकार ने आज सोमवार को IAS अधिकारियों के ट्रांसफर-पोस्टिंग की दूसरी लिस्ट जारी की है। पहली लिस्ट में 13 जिलों में नए जिलाधिकारी की तैनाती की गई है। जबकि दूसरी सूची में कई विभागों के सचिव, प्रधान सचिव लेवल के अधिकारियों को स्थानांतरित किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। तरनजोत सिंह को पश्चिम चंपारण जबकि अमृषा बैंस को अरवल का डीएम बनाया गया है।
बिहार सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए मधेपुरा के जिलाधिकारी तरनजोत सिंह को पश्चिम चंपारण (बेतिया) का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया है। अधिसूचना जारी होने के साथ ही वे जल्द ही पदभार ग्रहण करेंगे। तरनजोत सिंह बतौर अधिकारी अपनी कार्यशैली, प्रशासनिक कुशलता और सख्त कानून व्यवस्था के लिए जाने जाते हैं। पश्चिम चंपारण में उन्हें विकास कार्यों में तेजी लाने, कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और जनहित से जुड़े मुद्दों पर खास फोकस करने की जिम्मेदारी दी गई है। जिले में नए डीएम की नियुक्ति को लेकर लोगों में उम्मीद जताई जा रही है कि उनके आने से जिले में बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था और पारदर्शिता सुनिश्चित होगी।
राज्य सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार अमृषा बैंस को अरवल का नया जिला पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं वर्तमान डीएम अभिलाषा शर्मा को स्थानांतरित करते हुए औरंगाबाद का जिला पदाधिकारी बनाया गया है। अमृषा बैंस पूर्व में ऊर्जा विभाग, बिहार पटना में विशेष कार्य पदाधिकारी के रूप में कार्यरत थीं। इससे पहले भी वे अरवल में उप विकास आयुक्त के पद पर सेवाएँ दे चुकी हैं। जिले की भौगोलिक व प्रशासनिक परिस्थितियों की गहरी समझ होने के कारण उनके पुनः अरवल आने से जिले में सुशासन और विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
सूत्रों के अनुसार अमृषा बैंस जल्द ही अरवल में पदभार ग्रहण करेंगी। प्रशासनिक हलकों में उनके कार्यकुशलता, पारदर्शिता और त्वरित निर्णय क्षमता की विशेष चर्चा रहती है। ऊर्जा विभाग में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन में उल्लेखनीय योगदान दिया था।
वहीं, अरवल से औरंगाबाद स्थानांतरित की गई डीएम अभिलाषा शर्मा को उनके कार्यकाल के दौरान जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जाना जाता है। उनके नेतृत्व में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को गति मिली।जिले के बुद्धिजीवियों और आम नागरिकों ने नई डीएम से अपेक्षा व्यक्त की है कि वे विकास योजनाओं को प्राथमिकता देंगी,कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाएंगी तथा जनसुनवाई को और अधिक प्रभावी बनाएंगी।