ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Teacher news : बिहार में शिक्षक बनना अब आसान नहीं! 100 अंकों की मेरिट और इंटरव्यू के बाद ही मिलेगी नौकरी; जानिए पूरी चयन प्रक्रिया BIHAR NEWS : बिहार की 1 करोड़ जीविका दीदियों को मिलेगा बीमा कवरेज! सिर्फ ₹20–₹436 में 4 लाख तक का फायदा बिहार में बड़ा फैसला! सरकार ने इन अफसर और कर्मचारियों के ट्रांसफर पर लगा दी रोक, अब 2027 तक नहीं होगा तबादला; जानें पूरा अपडेट BIHAR NEWS : पटना समेत बिहार में बुधवार को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, हवा की रफ्तार 60 किमी/घंटा तक वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेल वैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा IIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेश प्रेमिका से बियाह नहीं होने पर प्रेमी बन गया शोले का वीरू, मोबाइल टावर पर चढ़कर बसंती से शादी की करने लगा जिद्द गर्ल फ्रेंड को बाइक सिखाना पड़ गया महंगा: 70 के स्पीड में प्रेमिका ने ट्रक को ठोका, बाल-बाल बची दोनों की जान मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी

Home / bihar / Bihar Heavy Rain Alert: इन जिलों में भारी बारिश की संभावना, वज्रपात को...

Bihar Heavy Rain Alert: इन जिलों में भारी बारिश की संभावना, वज्रपात को लेकर भी IMD ने चेताया

Bihar Heavy Rain Alert: बिहार के इन जिलों में आज हो सकती भारी बारिश, 60 किमी/घंटा की हवाएं और वज्रपात का अलर्ट। कैमूर, बांका, गया समेत कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट, सुपौल-अररिया में येलो अलर्ट।

20-May-2025 07:18 AM

By First Bihar

Bihar Heavy Rain Alert: मौसम विज्ञान केंद्र, पटना ने मंगलवार, 20 मई 2025 को राज्य के कई जिलों में भारी बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना है, जिसके साथ मेघगर्जन और बिजली गिरने का खतरा भी बना रहेगा। राज्य के कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि अन्य में येलो अलर्ट लागू है। लोगों को खुले मैदानों, ऊंचे पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है।


मौसम विभाग के अनुसार, बिहार के कैमूर, बांका, गया, औरंगाबाद, नवादा, जमुई और रोहतास जिलों में 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इन इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश (10-50 मिमी) और वज्रपात की संभावना है। ऑरेंज अलर्ट का मतलब है कि लोगों को मौसम की स्थिति के लिए पूरी तरह तैयार रहना चाहिए, क्योंकि तेज हवाएं और बिजली गिरने से जान-माल को नुकसान हो सकता है।


वहीं, सुपौल, अररिया, पूर्वी चंपारण, किशनगंज, सहरसा, समस्तीपुर, वैशाली और मधेपुरा में अगले तीन घंटों में भारी बारिश, मेघगर्जन और वज्रपात का अनुमान है। इन जिलों में 30-40 किमी/घंटा की रफ़्तार से हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर लोगों से सतर्क रहने को कहा है। खासकर किसानों, मजदूरों और बाहर काम करने वालों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।


पटना मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के कारण यह मौसमी बदलाव देखने को मिल रहा है। अगले पांच दिनों तक बिहार में बारिश और आंधी की स्थिति बनी रह सकती है। हाल के दिनों में बिहार में वज्रपात से कई लोगों की जान जा चुकी है, इसलिए प्रशासन ने जिला आपदा प्रबंधन टीमों को अलर्ट रहने और लोगों में जागरूकता फैलाने का निर्देश दिया है। नागरिकों से अपील है कि बारिश और वज्रपात के समय सुरक्षित इमारतों में रहें और खुले स्थानों से बचें।