पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
02-Jul-2025 10:19 AM
By First Bihar
Bihar News: बिहार सरकार ने राज्य के युवाओं के लिए एक बड़ी पहल करते हुए ‘मुख्यमंत्री-प्रतिज्ञा योजना’ को कैबिनेट की मंजूरी दे दी है। इस योजना के तहत राज्य के 18 से 28 साल के एक लाख से अधिक युवाओं को हर महीने 4,000 से 6,000 हजार की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसके साथ ही उन्हें बिजनेस और उद्यमिता की विशेष ट्रेनिंग भी प्रदान की जाएगी, जिससे वे भविष्य में स्वावलंबी बन सकें।
यह निर्णय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में लिया गया, जिसमें कुल 24 प्रस्तावों पर सहमति बनी। अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ ने जानकारी दी कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य युवाओं को करियर उन्नयन और स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि इससे राज्य के युवाओं को न सिर्फ आर्थिक राहत मिलेगी, बल्कि उन्हें अपने व्यवसाय या स्टार्टअप की दिशा में आवश्यक मार्गदर्शन और कौशल भी मिलेगा।
योजना के तहत 2025-26 में 5,000 युवाओं को इंटर्नशिप दी जाएगी। इसके बाद 2026-27 से 2030-31 तक हर साल युवाओं को चरणबद्ध तरीके से जोड़ते हुए कुल एक लाख युवाओं को लाभान्वित किया जाएगा। सरकार इस योजना पर 5 वर्षों में ₹686 करोड़ खर्च करेगी। राज्य के निवासी हों और बिहार में पंजीकृत बेरोजगार युवा हों। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता तय की जाएगी (संभावित तौर पर स्नातक या समकक्ष)। युवाओं को प्रशिक्षण के साथ-साथ लाइव प्रोजेक्ट्स या सरकारी विभागों/संस्थाओं के साथ इंटर्नशिप करने का अवसर मिलेगा।