ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल

Home / bihar / Bihar News: नीतीश सरकार का बड़ा ऐलान, एक लाख महिला कर्मियों के ...

Bihar News: नीतीश सरकार का बड़ा ऐलान, एक लाख महिला कर्मियों के खाते में 11 -11 हजार रुपये होंगे ट्रांसफर

Bihar News: बिहार सरकार आंगनबाड़ी सेविकाओं को स्मार्टफोन खरीदने के लिए 11 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दे रही है। इससे डिजिटल हाजिरी और पोषण ट्रैकर पर लाभार्थियों का डेटा तेजी से अपडेट किया जाएगा। यह योजना सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने में सहायक होगी।

31-Jul-2025 09:30 AM

By First Bihar

Bihar News: बिहार सरकार राज्य की लगभग एक लाख आंगनबाड़ी सेविकाओं के लिए बड़ी राहत लेकर आई है। सरकार ने हर सेविका के बैंक खाते में 11,000 रुपये ट्रांसफर करने का निर्णय लिया है, जो वे स्मार्टफोन खरीदने के लिए उपयोग करेंगी। यह राशि वित्त विभाग द्वारा समाज कल्याण विभाग को आवंटित की गई है। पहले योजना के तहत सेविकाओं को नया मोबाइल फोन देने की बात हो रही थी, लेकिन अब सरकार सीधे रकम उपलब्ध कराएगी ताकि वे अपनी आवश्यकता के अनुसार फोन खरीद सकें।


आंगनबाड़ी सेविकाओं को मोबाइल की आवश्यकता इसलिए अनिवार्य हो गई है क्योंकि अब उनकी तमाम जिम्मेदारियां डिजिटल माध्यम से पूरी करनी होती हैं। हाजिरी से लेकर बच्चों की पोषण जानकारी तक सब कुछ ऑनलाइन पोषण ट्रैकर पोर्टल पर दर्ज करना होता है। हाल ही में शुरू हुई फेस कैप्चरिंग प्रक्रिया के तहत सेविकाओं को मोबाइल से ही लाभार्थियों के चेहरे की तस्वीरें खींचकर पोषण ट्रैकर पर अपलोड करनी होती हैं, तभी लाभार्थी विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं।


वर्तमान में लगभग 80 से 90 प्रतिशत सेविकाओं के पास स्मार्टफोन नहीं होने की वजह से यह प्रक्रिया धीमी चल रही थी। मोबाइल उपलब्ध होने से अब पोषण ट्रैकर पर समय से डेटा अपलोड करना और लाभार्थियों की पहचान की प्रक्रिया तेज होगी। इससे सेविकाओं द्वारा मोबाइल न होने के कारण बहाने बनाने की समस्या भी खत्म होगी। साथ ही सेविकाओं की ट्रैकिंग और उनके काम का बेहतर मूल्यांकन भी संभव होगा।


राज्य में कुल 1,15,000 आंगनबाड़ी केंद्र हैं, जिनमें कार्यरत सेविकाओं के लिए यह योजना क्रांतिकारी साबित होगी। आईसीडीएस के अनुसार, कई जिलों में अभी भी आधे से कम लाभार्थियों की फेस कैप्चरिंग हो पाई है, जिसकी मुख्य वजह स्मार्टफोन की कमी है। उदाहरण के तौर पर पटना जिले में केवल 60 प्रतिशत लाभार्थियों की ही तस्वीर कैप्चर की जा सकी है। इस नए वित्तीय सहायता से इस प्रतिशत में सुधार आने की उम्मीद है और आंगनबाड़ी सेवाओं की गुणवत्ता और पारदर्शिता दोनों में वृद्धि होगी।


सरकार ने यह भी निर्देश दिया है कि राशि मिलने के बाद एक सप्ताह के अंदर सेविकाओं को मोबाइल खरीदकर इसकी रिपोर्ट जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को सौंपनी होगी। जिला स्तर पर यह रिपोर्ट समेकित बाल विकास सेवाएं (आईसीडीएस) निदेशालय को भेजी जाएगी, ताकि पूरी प्रक्रिया का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जा सके। इससे बिहार के पोषण और बाल विकास कार्यक्रमों की डिजिटल क्रांति को बढ़ावा मिलेगा और राज्य में महिलाओं तथा बच्चों की स्वास्थ्य और पोषण सेवाओं में सुधार होगा।