ब्रेकिंग न्यूज़

BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि

Home / bihar / बिहार के बड़े भू-माफिया पर शिकंजा: EOU की लिस्ट में राजा बाबू का...

बिहार के बड़े भू-माफिया पर शिकंजा: EOU की लिस्ट में राजा बाबू का पहला नाम, संपत्ति जब्त करने की तैयारी; JDU से है पुराना नाता!

Bihar News: बिहार सरकार की सख्ती के तहत दरभंगा के बड़े भू-माफिया मोहम्मद रिजवान उर्फ राजा पर शिकंजा कसा गया है। EOU की सूची में उसका नाम सबसे ऊपर है और संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया तेज हो गई है।

25-Dec-2025 11:58 AM

By FIRST BIHAR

Bihar News: बिहार में नई सरकार के गठन के साथ ही भूमाफिया और बालू माफिया के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है। सरकार ने जिन भू माफियाओं की संपत्तियां जब्त करने की सूची प्रवर्तन निदेशालय (ED) को भेजी है, उसमें दरभंगा के भूमाफिया मोहम्मद रिजवान उर्फ़ राजा का नाम सबसे ऊपर बताया जा रहा है।


बहादुरपुर प्रखंड के मोदामपुर एकमीघाट निवासी मोहम्मद रिजवान फिलहाल जेल में बंद है। उस पर जमीन के अवैध कारोबार और धोखाधड़ी से जुड़े लगभग 32 आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोप है कि उसने अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों पर आलीशान मकान बनवाया और वहां अपने नाम के साथ जदयू के तीर निशान वाली बड़ी तस्वीर लगवाई।


आरोपी के भाई शम्स तबरेज मीडिया के सामने आए और साफ कहा कि उनके भाई के नाम पर कोई संपत्ति नहीं है। उन्होंने दावा किया कि जो संपत्ति दिखाई जा रही है, वह पूर्वजों की है। साथ ही स्वीकार किया कि रिजवान जमीन के कारोबार में सक्रिय था, लेकिन साफ-सुथरे कारोबार में भी कई बार झूठे आरोप लग जाते हैं ऐसा कहते हुए उन्होंने कई मामलों को साजिश बताया।


वहीं, एक बड़े व्यवसायी पीड़ित ने सामने आकर गंभीर आरोप लगाए। उनके अनुसार, एक जमीन के बदले उन्होंने 60 लाख रुपये दिए थे, जबकि कुल सौदा 5 करोड़ 60 लाख रुपये में तय हुआ था। इसके बावजूद उसी जमीन पर किसी दूसरे व्यक्ति से 1 करोड़ 40 लाख रुपये भी उठाने का आरोप रिजवान पर है। मामला वर्तमान में अदालत में विचाराधीन है।


बता दें कि बिहार में सरकार द्वारा अपराधियों और माफिया की संपत्ति जब्ती की कार्रवाई आगे बढ़ने के बाद पीड़ितों में उम्मीद जगी है। उन्हें उम्मीद है कि अदालत के फैसले के साथ उन्हें उनका पैसा वापस मिल सकता है।

रिपोर्ट- गिरिश कुमार, दरभंगा