ब्रेकिंग न्यूज़

वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेल वैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा IIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेश प्रेमिका से बियाह नहीं होने पर प्रेमी बन गया शोले का वीरू, मोबाइल टावर पर चढ़कर बसंती से शादी की करने लगा जिद्द गर्ल फ्रेंड को बाइक सिखाना पड़ गया महंगा: 70 के स्पीड में प्रेमिका ने ट्रक को ठोका, बाल-बाल बची दोनों की जान मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी लखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार पूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला

Home / bihar / बिहार: फुलवारी मॉड्यूल पर नकेल, दरभंगा और मोतिहारी में सुबह-सवेरे NIA की रेड

बिहार: फुलवारी मॉड्यूल पर नकेल, दरभंगा और मोतिहारी में सुबह-सवेरे NIA की रेड

28-Jul-2022 08:12 AM

By Prashant

DARBHANGA/MOTIHARI: बिहार में आतंकी गतिविधियों को लेकर NIA की टीम हरकत में आ गई है। यही वजह है कि आज यानी गुरुवार की सुबह-सवेरे फुलवारी टेरर मामले में टीम दरभंगा और मोतिहारी पहुंच गई। जानकारी के मुताबिक़ NIA की 2 टीम छापेमारी के लिए पहुंची है। टीम ने पहले दरभंगा के उर्दू बाजार में नुरुद्दीन जंगी के घर पर छापेमारी की। वहीं, सिंघवाड़ा में भी छापा जारी है। इसके अलावा मोतिहारी में भी NIA की छापेमारी चल रही है। 



मामले से जुड़ी जो जानकारी फर्स्ट बिहार को मिली है, उसके मुताबिक़ मोतिहारी के चकिया में NIA की टीम सुबह-सवेरे पहुंचकर छापेमारी कर रही है। टीम ने रियाज मारूफ उर्फ बबलू पर शिकंजा कसा है और उसके घर छापेमारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि रियाज मारूफ PFI का मास्टर ट्रेनर है। फिलहाल NIA की टीम रियाज मारूफ के घर वालों से पूछताछ कर रही है। ये छापेमारी चकिया के कुआंवा गांव में चल रही है।



गौरतलब है कि भारत को इस्लामिक राष्ट्र बनाने की मंशे से कई आतंकी खेल चल रहा है। पिछले दिनों से लेकर अब तक कई लोगों पर शिकंजा भी कसा गया है। ये लोग नूपुर शर्मा के बयान को भी निशाना बना रहे हैं और देश के ही युवाओं का ब्रेन वाश कर रहे हैं। वहीं, अब फुलवारी मॉड्यूल के जांच का ज़िम्मा NIA ने उठा लिया है और सुबह-सवेरे दरभंगा के साथ-साथ मोतिहारी में छापेमारी कर रही है।