Bihar News: IPS अफसरों पर बिहार सरकार की डिजिटल नजर! अब काम, ट्रेनिंग और प्रमोशन सब होगा ऑनलाइन ट्रैक BIHAR NEWS : क्लासरूम से रेस्टोरेंट तक! प्रोफेसर-छात्रा की ‘सीक्रेट मुलाकात’ कैमरे में कैद, रेस्टोरेंट में दिखे अंतरंग पल; जांच के आदेश से मचा हड़कंप Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट बेकाबू! 6 दिनों में 21 हजार सिलेंडर बैकलॉग, 10 दिन तक इंतजार से लोग परेशान, अब मुख्य सचिव ने दिया यह आदेश बिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक। BIHAR NEWS : ‘नौकरानी को थार, गर्लफ्रेंड्स को प्लॉट’—SDPO गौतम कुमार से EOU की मैराथन पूछताछ, हर बार सीमाई पोस्टिंग के सवाल पर छूटे पसीने BIHAR BHUMI : बिहार में बड़ा बदलाव! अब SC-ST, विधवा और सैनिकों के जमीन केस सबसे पहले निपटाए जाएंगे, सिन्हा ने कर दिया फैसला Bihar Weather : अचानक बदलेगा मौसम! बिहार में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का डबल अलर्ट पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार
12-Jul-2025 09:48 AM
By First Bihar
Bihar News: बिहार में विधानसभा चुनाव से सरकार बड़ा तोहफा देने जा रही है. लोगों को 100 यूनिट बिजली फ्री मिलेगी. राज्य सरकार ने इसकी तैयारी कर ली है. इसी महीने ये फैसला लिया जाएगा.
ऊर्जा विभाग ने प्रस्ताव तैयार किया
सरकार के निर्देश पर ऊर्जा विभाग ने बिहार के लोगों को हर महीने 100 यूनिट बिजली फ्री देने की योजना तैयार की है. ऊर्जा विभाग ने इसका प्रस्ताव को तैयार कर वित्त विभाग को भेजा था। वित्त विभाग ने इसकी मंजूरी दे दी है. इसी महीने यह प्रस्ताव कैबिनेट की बैठक में भेजा जाएगा. कैबिनेट से स्वीकृति मिलने के बाद इस योजना को लागू कर दिया जाएगा.
शहरी क्षेत्र के लोगों को हर महीने 750 रुपये की बचत होगी
ऊर्जा विभाग के प्रस्ताव के कैबिनेट से पास होने के बाद बिहार के लोगों को अच्छा खासा फायदा होगा. शहरी क्षेत्र में बिजली कनेक्वाशन वाले लोगों को हर महीने करीब 750 रुपये की बचत होगी. अभी शहरी क्षेत्र में 100 यूनिट बिजली की खपत पर करीब 757 रुपये का बिल भुगतान करना पड़ता है.
अभी 100 यूनिट तक की बिजली की खपत करने पर फिक्स चार्ज के तौर पर 110 रुपये, ऊर्जा शुल्क 4.52 प्रति यूनिट के हिसाब से 452 रुपये, फ्यूल एंड पॉवर परचेज एडजस्टमेंट चार्ज 165 रुपये और विद्युत शुल्क 30 रुपये देने पड़ते हैं. 100 यूनिट तक फ्री बिजली देने के फैसले से ये सारे शुल्क माफ हो जाएंगे.
सरकार का अनुमान है कि 100 यूनिट फ्री बिजली देने की योजना पर हर साल 1800 करोड़ रुपये खर्च होगा. लेकिन इस योजना का लाभ सिर्फ घरेलू उपभोक्ताओं यानि डोमेस्टिक कनेक्शन वालों को ही मिलेगा. सरकार इसके लिए कुछ शर्तें भी रखेगी. सरकार का मानना है कि 100 यूनिट फ्री बिजली का लाभ राज्य के 90% उपभोक्ताओं को मिलेगा.