ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: IPS अफसरों पर बिहार सरकार की डिजिटल नजर! अब काम, ट्रेनिंग और प्रमोशन सब होगा ऑनलाइन ट्रैक BIHAR NEWS : क्लासरूम से रेस्टोरेंट तक! प्रोफेसर-छात्रा की ‘सीक्रेट मुलाकात’ कैमरे में कैद, रेस्टोरेंट में दिखे अंतरंग पल; जांच के आदेश से मचा हड़कंप Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट बेकाबू! 6 दिनों में 21 हजार सिलेंडर बैकलॉग, 10 दिन तक इंतजार से लोग परेशान, अब मुख्य सचिव ने दिया यह आदेश बिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक। BIHAR NEWS : ‘नौकरानी को थार, गर्लफ्रेंड्स को प्लॉट’—SDPO गौतम कुमार से EOU की मैराथन पूछताछ, हर बार सीमाई पोस्टिंग के सवाल पर छूटे पसीने BIHAR BHUMI : बिहार में बड़ा बदलाव! अब SC-ST, विधवा और सैनिकों के जमीन केस सबसे पहले निपटाए जाएंगे, सिन्हा ने कर दिया फैसला Bihar Weather : अचानक बदलेगा मौसम! बिहार में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का डबल अलर्ट पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार

Home / bihar / Bihar News: बिहार के गांव होंगे अब वित्तीय रूप से सशक्त, 8100 पंचायतों...

Bihar News: बिहार के गांव होंगे अब वित्तीय रूप से सशक्त, 8100 पंचायतों में जागरूकता अभियान शुरू

Bihar News: बिहार में बैंकिंग, बीमा और पेंशन जैसी वित्तीय सेवाओं से हर गांव को जोड़ने के लिए जुलाई से सितंबर 2025 तक 8100 ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

12-Jul-2025 10:12 AM

By First Bihar

Bihar News: बिहार में बैंकिंग, बीमा और पेंशन जैसी महत्वपूर्ण वित्तीय सुविधाओं से आमजन को जोड़ने के उद्देश्य से भारत सरकार के वित्तीय सेवाएं विभाग के निर्देश पर एक तीन महीने का व्यापक जन अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत राज्य की लगभग 8,100 ग्राम पंचायतों में वित्तीय जागरूकता और सेवा शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जो 1 जुलाई से 30 सितंबर 2025 तक चलेंगे।


इस अभियान का प्रतीकात्मक शुभारंभ पटना जिले के बेलछी प्रखंड की बेलछी ग्राम पंचायत से 1 जुलाई को किया गया था। 9 जुलाई तक राज्य की 774 पंचायतों में यह आयोजन सफलतापूर्वक हो चुका है और अब इसे चरणबद्ध तरीके से पूरे राज्य में लागू किया जा रहा है।


राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (SLBC), जिसका संयोजन भारतीय स्टेट बैंक कर रहा है, ने सभी सदस्य बैंकों के साथ बैठक कर इस अभियान की तैयारियों की समीक्षा की। साथ ही, वित्त मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने का भी अनुरोध किया गया है।


अभियान के प्रमुख उद्देश्य

प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत नए बैंक खाते खोलना

पुराने खातों का KYC दस्तावेज अद्यतन करना

निष्क्रिय खातों को पुनः सक्रिय करना

खातों में नामांकन सुविधा (Nomination) को अद्यतन करना

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY),

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) और अटल पेंशन योजना (APY) जैसी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को पंचायत स्तर तक पहुंचाना है


इस अभियान के माध्यम से सरकार का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक वित्तीय सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है। इसके अतिरिक्त, शिविरों में बैंक प्रतिनिधि, बीमा कंपनियों के एजेंट और स्थानीय प्रशासन की सहभागिता भी सुनिश्चित की जा रही है ताकि लाभार्थियों को ऑन-द-स्पॉट सेवाएं दी जा सकें। राज्य सरकार और बैंकों की यह संयुक्त पहल ग्रामीण स्तर पर वित्तीय साक्षरता और समावेशन को एक नई गति देने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो सकती है।