ब्रेकिंग न्यूज़

चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद RBI new rule 2026 : अब सिर्फ OTP नहीं चलेगा! 1 अप्रैल से बदलने वाला है डिजिटल पेमेंट का पूरा सिस्टम; RBI का बड़ा फैसला इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंप इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंप

Home / bihar / New Voter List Bihar: चुनाव आयोग कल जारी करेगा बिहार का नया वोटर...

New Voter List Bihar: चुनाव आयोग कल जारी करेगा बिहार का नया वोटर लिस्ट, ऐसे चेक कर सकेंगे अपना नाम

New Voter List Bihar: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर अंतिम मतदाता सूची मंगलवार को जारी होगी। नई सूची में 14 लाख नए मतदाता शामिल हो सकते हैं। सूची ईसीआई की वेबसाइट पर ऑनलाइन उपलब्ध रहेगी।

29-Sep-2025 06:45 PM

By FIRST BIHAR

New Voter List Bihar: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर चुनावी तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन मंगलवार, 30 सितंबर को किया जाएगा। यह सूची चुनाव आयोग की अधिकृत वेबसाइट पर ऑनलाइन उपलब्ध रहेगी, जिससे कोई भी नागरिक अपने नाम की पुष्टि कर सकेगा।


जानकारी के अनुसार, मतदाता सूची की भौतिक प्रति प्रत्येक जिले के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी के पास भी उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा, अंतिम रूप से प्रकाशित मतदाता सूची राजनीतिक दलों को भी उपलब्ध कराई जाएगी। सूत्रों के अनुसार, इस बार की नई वोटर लिस्ट में कुल लगभग 7.3 करोड़ मतदाताओं के नाम शामिल हो सकते हैं, जिनमें 14 लाख नए मतदाता जुड़ने की संभावना है।


बता दें कि बिहार में गहन मतदाता पुनरीक्षण की प्रक्रिया जून 2025 में शुरू की गई थी। इस अभियान के तहत 7.89 करोड़ मौजूदा मतदाताओं को फॉर्म भरने का निर्देश दिया गया था। इसके बाद 1 अगस्त 2025 को ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी की गई थी, जिसमें 7.24 करोड़ वोटरों के नाम थे। 


इस दौरान 65 लाख नाम मृत, स्थानांतरित या डुप्लिकेट पाए जाने के कारण हटा दिए गए थे। जिसको लेकर बिहार से लेकर पूरे देश में विपक्ष ने बवाल काटा था। अब जब अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होने जा रही है, तो इसके साथ ही चुनावी प्रक्रिया को और अधिक गति मिलने की संभावना है।