Bihar News: बच्चों की तकरार बनी कत्ल की वजह… मां-बेटियों ने मिलकर महिला को पीट-पीटकर मार डाला, इलाके में सनसनी NMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी NMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी Bihar News : पटना यूनिवर्सिटी में एडमिशन का नियम बदला! अब सभी कोर्स में एंट्रेंस एग्जाम से होगा दाखिला, जानें पूरी डिटेल बिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शव बिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शव Bihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, 15 साल पहले पिता का भी हो चुका है मर्डर Bihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, 15 साल पहले पिता का भी हो चुका है मर्डर बिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेज बिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेज
07-Dec-2025 03:34 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Electricity Rate Hike: बिहार में बिजली के बिल बढ़ने की संभावना है। राज्य की बिजली कंपनी ने बिहार विद्युत विनियामक आयोग के सामने अनुदानरहित बिजली दरों में वृद्धि का प्रस्ताव पेश किया है। अगर यह प्रस्ताव नियामक आयोग की मंजूरी पा जाता है, तो 1 अप्रैल 2026 से राज्य में उपभोक्ताओं को महंगी बिजली का सामना करना पड़ सकता है।
कंपनी के प्रस्ताव के अनुसार, आम उपभोक्ताओं को कम से कम 35 पैसे प्रति यूनिट तक महंगी बिजली मिल सकती है। हालांकि, उपभोक्ताओं को वास्तविक बिल कितना देना होगा, यह राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी पर निर्भर करेगा।
बिजली कंपनी ने कुटीर ज्योति, ग्रामीण घरेलू और शहरी घरेलू तीनों श्रेणियों की अनुदानरहित दर 7.77 रुपए प्रति यूनिट करने का प्रस्ताव दिया है। वर्तमान में इन श्रेणियों की दर 7.42 रुपए प्रति यूनिट है। यानी लगभग 35 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की संभावना है।
शहरी घरेलू उपभोक्ताओं के लिए टैरिफ स्लैब में भी बदलाव प्रस्तावित है। कंपनी ने दो स्लैब को मिलाकर एक करने का सुझाव दिया है, जिसके तहत 100 यूनिट से अधिक खपत करने वाले उपभोक्ताओं को 1.18 रुपए प्रति यूनिट सस्ती बिजली मिलने की संभावना है।
स्ट्रीट लाइट की दर को भी 9.03 रुपए से बढ़ाकर 9.38 रुपए प्रति यूनिट करने का प्रस्ताव है। औद्योगिक और व्यावसायिक श्रेणियों के लिए भी दरों में वृद्धि प्रस्तावित है। छोटे उद्योगों के लिए दर 7.79 रुपए से बढ़कर 8.14 रुपए प्रति यूनिट, बड़े सामान्य उद्योगों (11 केवी पर) के लिए 7.98 रुपए से बढ़ाकर 8.33 रुपए प्रति यूनिट और ऑक्सीजन प्लांट के लिए 5.43 रुपए से बढ़ाकर 5.78 रुपए प्रति यूनिट की दर प्रस्तावित है।
किसानों के खेतों की सिंचाई के लिए बिजली की दर भी बढ़ सकती है। वर्तमान में किसानों को 6.74 रुपए प्रति यूनिट की दर पर बिजली मिल रही है, जिसे बढ़ाकर 7.09 रुपए प्रति यूनिट करने का प्रस्ताव है।