ब्रेकिंग न्यूज़

बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन

Home / bihar / Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियां हुईं तेज, EC जल्द शुरू...

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियां हुईं तेज, EC जल्द शुरू करेगा BLA-2 के लिए विशेष प्रशिक्षण

20-Apr-2025 05:52 PM

By First Bihar

Bihar Election 2025: भारत निर्वाचन आयोग के प्रशिक्षण संस्थान IIIDEM, नई दिल्ली में बिहार के 10 प्रमुख राजनीतिक दलों के लगभग 280 बीएलए-1 का प्रशिक्षण हाल ही में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस प्रशिक्षण के सकारात्मक परिणामों और सफलता के बाद अब आयोग ने बीएलए-2 के लिए विशेष प्रशिक्षण अभियान आयोजित करने की योजना बनाई है।यह प्रशिक्षण मतदान प्रक्रिया में पारदर्शिता, सटीकता और सहभागिता को और मजबूत करने के उद्देश्य से आगामी मई माह में बिहार के सभी जिलों में आयोजित किया जाएगा।


बीएलए-1 और बीएलए-2 कौन होते हैं?

मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के लिए निर्वाचन प्रक्रिया में भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु दो स्तरों पर बूथ लेवल एजेंट्स नियुक्त किए जाते हैं। बीएलए-1 (Booth Level Agent-1) — यह राजनीतिक दलों के राज्य स्तरीय पदों पर धारित सदस्यों द्वारा नामित जिला स्तरीय पदाधिकारी होते हैं।


बीएलए-2 (Booth Level Agent-2) — ये बूथ स्तरीय पदाधिकारी होते हैं, जो राजनीतिक दलों के स्थानीय प्रतिनिधि के रूप में मतदान केंद्र स्तर पर कार्य करते हैं। इन्हें जिला स्तरीय बीएलए-1 द्वारा नामित किया जाता है। बीएलए-2, मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन की प्रक्रिया में  मतदान केंद्र पदाधिकारी (BLO) को सहयोग देते हैं और अपने दलों की ओर से समन्वय करते हैं।


बीएलए-2 प्रशिक्षण का लक्ष्य और तैयारी

आयोग के निर्देशानुसार, बिहार के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के कम से कम एक-एक बीएलए-2 को प्रशिक्षित किया जाएगा। इस प्रक्रिया में कुल लगभग 2,430 बीएलए-2 शामिल होंगे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार के कार्यालय द्वारा जिला स्तर पर इस प्रशिक्षण हेतु आवश्यक तैयारियाँ तेजी से की जा रही हैं, ताकि आगामी मई माह में यह अभियान सफलतापूर्वक संपन्न किया जा सके।


प्रशिक्षण का उद्देश्य

यह प्रशिक्षण बीएलए-2 को मतदाता सूची से जुड़ी प्रक्रिया, बूथ स्तर पर उनकी भूमिका और निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति उनके कर्तव्यों की स्पष्ट समझ प्रदान करेगा, जिससे वे मतदान केंद्रों पर लोकतंत्र को और अधिक सशक्त बनाने में प्रभावशाली योगदान दे सकें।