ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / bihar / Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियां हुईं तेज, EVM की जांच...

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियां हुईं तेज, EVM की जांच पूरी, 4 लाख से अधिक मशीनें तैयार

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राज्यभर में ईवीएम मशीनों की जांच पूरी कर ली गई है। 4.41 लाख मशीनों में से 85% अच्छी हालत में पाई गईं। पारदर्शी जांच प्रक्रिया में अधिकतर बड़े राजनीतिक दलों ने भाग लिया।

28-Jun-2025 12:05 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Election 2025: बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत चुनाव आयोग की टीम ने राज्यभर में ईवीएम मशीनों की प्रथम चरण की जांच पूरी कर ली है। यह प्रक्रिया 25 जून को समाप्त हुई और तय समय से पहले पूरी की गई। इस निरीक्षण के दौरान कुल 4,41,540 इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें (ईवीएम) जांची गईं, जिनमें से 85% मशीनें पूरी तरह से मतदान के लिए तैयार और अच्छी स्थिति में पाई गईं। शेष मशीनों को मरम्मत के लिए भेजा गया है।


चुनाव आयोग के निर्देश पर 2 मई से 30 जून तक राज्य के सभी 38 जिलों में रखी गई 1,76,506 बैलेट यूनिट, 1,28,726 कंट्रोल यूनिट और 1,36,317 वीवीपैट मशीनों की गहन जांच की गई। यह जांच चुनाव से पहले अनिवार्य रूप से की जाती है ताकि मतदान के दौरान किसी प्रकार की तकनीकी समस्या न आए।


ईवीएम जांच की प्रक्रिया में ईसीआईएल के इंजीनियरों के साथ-साथ जिले के निर्वाचन अधिकारी और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं बूथ लेवल एजेंट्स भी शामिल रहे। पारदर्शिता बनाए रखने के लिए पूरी जांच लाइव वीडियो के माध्यम से भी मॉनिटर की गई।


राजनीतिक दलों में भाजपा, राजद, कांग्रेस, जदयू, बसपा और माकपा जैसी बड़ी पार्टियों ने इस प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाई। वहीं आप, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी, राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी जैसी कुछ पार्टियों की भागीदारी सीमित रही। नेशनल पीपुल्स पार्टी ने किसी भी जिले में भाग नहीं लिया।


मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल ने राजनीतिक दलों के साथ कई दौर की बैठकें कर पूरी प्रक्रिया की प्रगति की समीक्षा की। जांच के बाद सही पाई गई मशीनों की सूची सभी दलों को उपलब्ध करा दी गई है और इसे ईएमएस 2.0 पोर्टल पर अपलोड भी किया गया है, जिससे कोई भी मशीन की स्थिति की जानकारी ले सकता है।