Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी
11-Oct-2025 03:48 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की घोषणा के बाद भले ही राज्य के दोनों प्रमुख गठबंधनों एनडीए और महागठबंधन ने अब तक सीटों का आधिकारिक बंटवारा नहीं किया है, लेकिन अलग-अलग दलों के प्रत्याशियों ने नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
दरअसल, बिहार चुनाव 2025 में मढ़ौरा से एक बार फिर निर्दलीय 'लालू प्रसाद यादव' मैदान में हैं। वह न RJD सुप्रीमो हैं न किसी दल से जुड़े हैं। हालांकि यह नाम सुनते ही लोगों को राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की याद आना स्वाभाविक है, लेकिन यहां मामला कुछ और है।
सारण जिले के मढ़ौरा विधानसभा क्षेत्र से नामांकन करने वाले यह लालू प्रसाद यादव एक निर्दलीय उम्मीदवार हैं, जिनका राजद सुप्रीमो से कोई संबंध नहीं है। यह निर्दलीय लालू प्रसाद यादव उन लोगों में शामिल हैं जो हर छोटे-बड़े चुनाव में किस्मत आजमाते हैं चाहे वह कॉरपोरेटर का चुनाव हो, राष्ट्रपति का या अब विधानसभा।
अब तक उन्होंने कभी भी कोई चुनाव नहीं जीता, लेकिन हर बार जीत का दावा जरूर किया। इलाके में उन्हें ‘धरती पकड़’ की उपाधि भी मिल चुकी है—जो राजनीति में लगातार हारने और मैदान न छोड़ने वाले प्रत्याशियों को दी जाती है।
मढ़ौरा विधानसभा से मौजूदा विधायक और राजद के जितेंद्र कुमार राय लगातार तीन बार से विजयी रहे हैं और इस बार चौथी बार जीत का दावा कर रहे हैं लेकिन निर्दलीय लालू प्रसाद यादव का कहना है कि जितेंद्र राय ने मढ़ौरा के विकास के लिए कुछ खास नहीं किया। उन्होंने कहा कि मंत्री बनने के बावजूद क्षेत्र पिछड़ा हुआ है। इस बार जनता हमारे साथ है।
निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे लालू प्रसाद यादव मूल रूप से मढ़ौरा थाना क्षेत्र के जादोपुर गांव के निवासी हैं। मढ़ौरा अनुमंडल कोर्ट में वकील नीरज कुमार सिन्हा के सहायक के तौर पर काम करते हैं। संवैधानिक पद पर बैठने और जनप्रतिनिधि बनने की गहरी इच्छा रखते हैं और हर चुनाव में किस्मत आजमाने के चलते वह स्थानीय स्तर पर खास पहचान बना चुके हैं।
