Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी
13-Oct-2025 11:40 AM
By FIRST BIHAR
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच पुलिस ने आदर्श आचार संहित को लेकर सख्ती बढ़ा दी है। पूरे राज्य में वाहनों की सघन जांच की जा रही है। इस दौरान हर दिन पुलिस को कामयाबी हासिल हो रही है। गयाजी में पुलिस ने वाहन जांच के दौरान करीब 20 लाख रुपए जब्त किए हैं।
दरअसल, विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के 7वें दिन गयाजी में पुलिस ने पहली बार मोटी रकम बरामद की है। एसएसपी आनंद कुमार के निर्देश पर नगर पुलिस उपाधीक्षक-01 के नेतृत्व में कोतवाली थाना क्षेत्र के टावर चौक पर वाहनों की जांच चल रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक पुलिस को देख कर घबरा गए।
उनकी इस हरकत पर पुलिस को संदेह हुआ। शक होने पर पुलिस ने दोनों को रोक कर जांच की। तलाशी के दौरान चौकाने वाली रकम बरामद हुई। जांच के दौरान एक बैग से 19 लाख 95 हजार रुपये नगद बरामद हुए। पकड़े गए युवकों की पहचान धीरज कुमार, पिता विजय कुमार, निवासी पुनावा थाना वजीरगंज और शुभम कुमार, पिता सुनील कुमार, निवासी टेकारी थाना टेकारी, जिला गया के रूप में हुई।
दोनों में से किसी ने मोटी रकम के बाबत कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इस पर पुलिस ने तुरंत मौके पर फ्लाइंग स्क्वाड की टीम को बुलाया। टीम ने बरामद रुपये की गिनती की और उसे जब्त कर लिया। बताया गया कि चूंकि रकम दस लाख से अधिक थी। इसलिए इसकी सूचना आयकर विभाग को दी गई है। फिलहाल इनकम टैक्स विभाग के अधिकारी रुपये के उचित स्रोत की जांच में जुट गए हैं।
एसएसपी आनन्द कुमार का कहना है कि चुनाव के मद्देनजर पुलिस अलर्ट है। इस तरह की कार्रवाई लगातार चलती रहेगी। बिना हिसाब की बड़ी रकम लेकर चलने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की मानें तो यह आचार संहिता लागू होने के बाद पहली बड़ी बरामदगी है, जिसने शहर में खलबली मचा दी है व चर्चा का विषय बना है।
रिपोर्ट- नितम राज, गयाजी