ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग Bihar News : बिहार के छात्रों की लगी लॉटरी! अब हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये; छात्रों में खुशी की लहर 'यह नशा बड़ी बुरी बला है!' बच्चों को नेपाल घुमाने गए गुरुजी, अब घर नहीं बल्कि पहुँचे हवालात; जानिए वजह Bihar Road Project : अब गांव से शहर पहुंचना होगा आसान! बिहार में इतने KM बन नई सड़कें; जारी हुआ आदेश बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई रामनवमी पर आया बड़ा अपडेट: इस दिन दिखेगी ‘रामायण’ की दूसरी झलक, आ गई रिलीज़ डेट

Home / bihar / Bihar News: फतुहा विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे रंजीत कुमार चंद्रवंशी...कर दिया ऐलान,...

Bihar News: फतुहा विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे रंजीत कुमार चंद्रवंशी...कर दिया ऐलान,

फतुहा विधानसभा से हम पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय सचिव रंजीत कुमार उर्फ रंजीत चंद्रवंशी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि वे शिक्षा, रोजगार और गरीबों की सेवा को अपना मुख्य एजेंडा बनाएंगे।

15-Oct-2025 11:55 AM

By First Bihar

Bihar News: पटना जिले के फतुहा विधानसभा से हम (से) के पूर्व राष्ट्रीय सचिव रंजीत कुमार उर्फ रंजीत चंद्रवंशी चुनावी मैदान में उतर रहे हैं। वो यहां से निर्दलीय प्रत्याशी होंगे। हम छोड़ने के बाद अपने समर्थकों के आग्रह पर वो चुनावी मैदान में उतरने वाले हैं।

उन्होंने कहा कि यहां फतुहा विधानसभा में वो पिछड़े और अतिपिछड़ों सहित समाज में हाशिए पर रह रहे समाज की सेवा करेंगे। वो शिक्षा और रोजगार पर विशेष जोर देंगे। रंजीत कुमार हमेशा गरीबों की आवाज रहे हैं। उन्होंने मुफ्त स्वास्थ्य लाभ देने का संकल्प भी लिया है और अपने क्षेत्र में गरीब परिवार को मुफ्त शिक्षा दे रहे हैं। उन्होंने दावा किया है कि जनता का प्यार व समर्थन उनके साथ है। हम पार्टी को मजबूती प्रदान करने में और उसे जन - जन के बीच लोकप्रिय बनाने में हमारी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। हमारी कोशिश होगी कि फतुहा की जनता की हर दुख दर्द को दूर किया जाए और यहां शिक्षा का स्तर और व्यापक किया जाए। 

रंजीत कुमार 16 अक्टूबर को फतुहा विधानसभा क्षेत्र से नामांकन करेंगे .इस संदर्भ में उन्होंने अपने समर्थकों के साथ बैठक भी कर ली है और उनके समर्थक काफी उत्साहित है। रंजीत कुमार ने पटना में आए बाढ़ में काफी प्रशंसनीय और सराहनीय भूमिका निभाई थी ।कोरोना काल में भी उन्होंने गरीबों के उचित स्वास्थ्य के लिए जो कार्य किया था उसकी चर्चा पूरे राजधानी में हुई थी।