Bihar Crime: पंचायत भवन में मिला महिला कर्मचारी का शव… बाहर से बंद था दरवाजा, परिजनों ने जताई साजिश की आशंका ‘फर्जी भगवान’ गिरफ्तार, खुद को महादेव बता महिला से किया दुष्कर्म, आपत्तिजनक तस्वीरें दिखा कर रहा था ब्लैकमेल Bihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शन Bihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शन Success Story: तीन बार चूकीं, चौथी बार मारी बाज़ी… दिल्ली की नेहा पंचाल बनीं यूपी PCS टॉपर, जानिए पूरी कहानी बिहार में हर्ष फायरिंग की वारदात: बारात में दुल्हन के दरवाजे पर गोलीबारी, दो लोगों को लगी गोली प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट अप्रैल में OTT का महा धमाका! 11 फिल्में और वेब सीरीज एक साथ रिलीज – आपकी Watchlist तैयार है? 100 रुपये की घूस… 49 साल तक चलता रहा केस, आखिर में ऐसा हुआ फैसला कि सब रह गए हैरान
14-Oct-2025 04:17 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने 71 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की है। बीजपी ने बिहार के दोनों डिप्टी सीएम, 12 मंत्री, 48 विधायक, 9 महिलाएं और नये चेहरे को टिकट दिया है। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को तारापुर और विजय कुमार सिन्हा को लखीसराय से बीजेपी ने अपना उम्मीदवार बनाया है।
वही नये कैंडिडेट में नरपतगंज - देवंती यादव, किशनगंज - स्वीटी सिंह, प्राणपुर -निशा सिंह, कोढ़ा - कविता देवी, अरोई -रमा निषाद, सिवान -मंगल पांडे, तारापुर -सम्राट चौधरी, पटना साहिब - रत्नेश कुशवाहा, कुम्हरार - संजय गुप्ता, आरा -संजय सिंह टाइगर, अरवल -मनोज शर्मा और रीगा से वैद्यनाथ प्रसाद को टिकट दिया गया है.
लखीसराय से विजय कुमार सिन्हा,दीघा से संजीव चौरसिया, बांकीपुर से नितिन नवीन, कुम्हरार से संजय गुप्ता, दानापुर से रामकृपाल यादव, पटना साहिब से रत्नेश कुशवाहा, गया से प्रेम कुमार, जमुई से श्रेयसी सिंह सहित कुल 71 प्रत्याशियों का नाम बीजेपी की पहली लिस्ट में मौजूद है. पटना साहिब और कुम्हरार विधानसभा सीट पर नये प्रत्याशी को उतारा गया है। पटना साहिब से नंदकिशोर यादव और कुम्हरार से अरुण कुमार सिन्हा का टिकट कट गया है।
पटना साहिब के उम्मीदवार रत्नेश कुशवाहा पटना हाईकोर्ट के वकील हैं जिन्हें नंदकिशोर की जगह उतारा गया है। कुम्हरार विधायक अरुण कुमार सिन्हा की जगह संजय गुप्ता को बीजेपी ने अपना उम्मीदवार बनाया है वो पार्टी में प्रदेश महामंत्री भी रह चुके हैं। बीजेपी ने जो पहली सूची जारी की है, उसमें 12 मंत्रियों, 48 विधायक, 9 महिलाएं और 12 नये चेहरों का नाम हैं। बीजेपी ने 48 विधायकों को इस चुनाव में रिपीट किया है।
बता दें कि बीजेपी और जेडीयू दोनों 101 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। वही चिराग पासवान की पार्टी लोजपा रामविलास को 29 और जीतनराम मांझी की पार्टी हम को 6 और उपेन्द्र कुशवाहा की पार्टी रालोमो को 6 सीट मिले हैं। 101 सीटों में से 71 सीट पर बीजेपी ने उतारे गये कैंडिंडेट के नामों का ऐलान कर दिया है. पहली लिस्ट जारी होने के बाद अब दूसरी लिस्ट का इंतजार लोग कर रहे हैं. दूसरी लिस्ट में 30 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की जाएगी। बता दें कि बिहार में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं। 6 और 11 नवम्बर को मतदान होगा और मतों की गिनती 14 नवम्बर को होगा।




