प्यार, धोखा और खौफनाक साजिश… लेडी टीचर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, जीजा ने ही करवाई हत्या BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी ! इनलोगों का 1 से 10 अप्रैल के बीच होगी जॉइनिंग; जानिए पूरा अपडेट IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर
13-Feb-2026 01:16 PM
By Viveka Nand
Bihar Education News: शिक्षा विभाग का एक डीपीओ बड़ा खिलाड़ी निकला. तीन लिपिकों की मिलीभगत से 20 लाख रू की सरकारी राशि का बंदरबांट करा लिया. बिना जिला शिक्षा पदाधिकारी की सहमति से खुद क्रय समिति के अध्यक्ष बन गए और तीन चहेते लिपिकों को समिति का सदस्य बना दिया. इसके बाद उपस्कर मद में भेजी गई 20 लाख रू की राशि टुकड़ों में निकासी कर ली. डीईओ को भनक लगी, तब उन्होंने शिक्षा विभाग से शिकायत की. जांच में आरोप प्रमाणित हो गए. इसके बाद आरोपी डीपीओ के खिलाफ शिक्षा विभाग ने दंड देने का निर्णय लिया.
डीपीओ स्थापना तो बड़ा खिलाड़ी निकले
भोजपुर जिले के तत्कालीन जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) रोहित कुमार चौरसिया जो वर्तमान में अररिया के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी हैं, इनके खिलाफ गंभीर आरोप हैं. भोजपुर के जिला शिक्षा पदाधिकारी ने डीपीओ चौरसिया के खिलाफ 12 अप्रैल 2023 को आरोप पत्र गठित कर शिक्षा विभाग को उपलब्ध कराया था. इनके खिलाफ आरोप है कि इन्होंने भोजपुर जिला शिक्षा पदाधिकारी स्थापना शाखा के कार्यालय भवन उपस्कर मद में आई 20 लाख रुपए का दुरुपयोग किया . इसकी जानकारी जिला शिक्षा पदाधिकारी को नहीं दी और बिना अनुमति के ही निकासी कर ली. निकासी की राशि से आनन-फानन में बिना प्रक्रिया का पालन किए ही घटिया उपस्कर क्रय कर लिया. जिससे राशि का अपव्यय हुआ।
खुद क्रय समिति का अध्यक्ष बन गए और 20 लाख की करा ली निकासी
शिक्षा विभाग की जांच में पाया गया कि तत्कालीन जिला कार्यक्रम पदाधिकारी रोहित कुमार चौरसिया ने 20 लाख रुपए के बंदरबांट को लेकर बड़ा खेल किया. खुद ही क्रय समिति के अध्यक्ष बन गए और दो लिपिकों को कमेटी का सदस्य बना दिया. आनन-फानन में 20 लाख रुपए का टुकड़ों में निकासी कर ली. विभागीय कार्यवाही में आरोप प्रमाणित हो गए. इसके बाद आरोपी डीपीओ के खिलाफ दंड देने का निर्णय लिया गया है.रोहित कुमार चौरसिया वर्तमान पदस्थापना जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अररिया के खिलाफ संचई प्रभाव के साथ तीन वेतन वृद्धि अवरोध करने का दंड लगाया गया है.